प्रियंका चोपड़ा और उनके ससुर की ये तस्वीर देखकर आपको मज़ा ही आ जाएगा, देखिए Bindaas Pics
Recommended Video

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई की पार्टी शानदार थी और मेहमानों ने इस पार्टी को जमकर इंजॉय किया। पार्टी से आई तस्वीरों को देखकर आपको इस बात पर यकीन भी हो जाएगा। हालांकि इस पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े चेहरे गायब थे लेकिन इस पार्टी में शामिल थे प्रियंका चोपड़ा के खास दोस्त।
वहीं फैन्स पहले ही रोका सेरेमनी से वायरल हुए तस्वीरों को देखकर मज़े लेना शुरू कर चुके थे। कुछ फैन्स ने उनकी रोका की रस्म से ये तस्वीर ली और फूल की जगह गोलगप्पे फोटोशॉप कर दिया। बस फिर क्या था ठहाकों की बारिश होने लगी।

सगाई से ही एक और तस्वीर वायरल हुई जहां निक की मां का एक्सप्रेशन देखने लायक था। इस्ट इंडिया कॉमेडी ने इस फोटो को जोड़ा, प्रियंका की खास दोस्त मेघन मार्कल की शादी की एक तस्वीर ने और किसी ने लिखा कि हर सास का चेहरा हमेशा एक ही जैसा रहता है।
बहरहाल, प्रियंका की सगाई पर भले ही बॉलीवुड नहीं दिखाई दिया लेकिन फिर भी सितारों ने उन्हें बधाई ज़रूर दी। शाहिद कपूर ने मीडिया के ज़रिए प्रियंका और निक को बधाई देते हुए कहा कि प्रियंका को ढेरों शुभकामनाएं। शादी बेहद प्यारा रिश्ता है और ये मैं अपने अनुभव से कह रहा हूं।
देखिए सगाई की पार्टी से वायरल हुई तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications












