Just In Pics: प्रियंका - निक की सगाई पार्टी पर पहुंचे स्टार्स, डिमांड पर डांस - मुझसे शादी करोगी
Recommended Video

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की सगाई की पार्टी शुरू हो चुकी है। और सबसे पहले मेहमानों में शामिल हैं प्रियंका चोपड़ा की बेहद करीबी दोस्त अर्पित खान शर्मा और उनकी बहन परिणीति चोपड़ा। वहीं प्रियंका की मम्मी मधु चोपड़ा भी बेहद खूबसूरत साड़ी में सजी धजी, बेटी की सगाई की पार्टी में मेहमानों का स्वागत करने पहुंच चुकी हैं।
गौरतलब है कि इस सगाई की पार्टी से पहले आज सुबह चोपड़ा परिवार ने पारंपरिक ढंग से प्रियंका और निक के रोका की रस्म पूरे रीति रिवाज के साथ पूरी की। इस रस्म में परिवार के लोग और प्रियंका के खास दोस्त शामिल थे। इस सगाई के लिए निक का परिवार एक दिन पहले ही भारत में आ चुका था।

पूरा परिवार एक रात पहले, एक साथ फैमिली डिनर पर गया। रोका की रस्म के बाद निक और प्रियंका ने बड़ी प्यारी तस्वीरें शेयर कर, एक दूसरे को अपने फैन्स से मिलवाया। वहीं पापा जोनस ने प्रियंका का अपने परिवार में स्वागत किया। निक के भाई केविन ने भी पोस्ट के ज़रिए प्रियंका का परिवार में स्वागत किया।
निक और प्रियंका पिछले तीन महीने से डेट कर रहे हैं और अब दोनों ने शादी का फैसला कर लिया है। इससे पहले, प्रियंका के जन्मदिन पर निक और प्रियंका ने निक के रीति रिवाज से सगाई की थी। और अब दोनों ने भारतीय परंपरा से सारे रीति रिवाज पूरे किए हैं। इंगेजमेंट की पार्टी शुरू हो चुकी है।
इस सगाई पार्टी की तस्वीरें तेज़ी से वायरल हो रही हैं वहीं फैन्स की बस दो ही गानों पर डांस की डिमांड है - मुझसे शादी करोगी और देसी गर्ल। थोड़ी देर में वीडियो भी वायरल होंगे। देखते हैं कि फैन्स की डिमांड पूरी होती है या नहीं।
तब तक देखिए तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications












