Priyanka Chopra Diwali Bash: सफेद सूट में की पूजा फिर शरारा में मनाई दीवाली, रंगोली बनाकर किया लक्ष्मी पूजन

Priyanka Chopra Diwali Photos: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने विदेश में अपने परिवार और करीबियों के साथ दीवाली का जबरदस्त सेलिब्रेशन किया। एक्ट्रेस ने फैंस की एक्साइटमेंट के बीच अपने दीवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरों की सीरीज इंस्टाग्राम पर शेयर की है जो कि कुछ ही घंटो में काफी तेजी से वायरल हो गई है।
खास बात ये है कि इस दीवाली प्रियंका चोपड़ा के दो खूबसूरत लुक्स देखने को मिल रहे हैं। एक पूजा के दौरान का और एक दीवाली सेलिब्रेशन का। पूजा के दौरान प्रियंका जहां सफेद सूट में दिखाई दे रही है तो वहीं सेलिब्रेशन के लिए एक्ट्रेस ने सुर्ख स्ट्रैपी शरारा सेट चूज किया।
अपने घर पर लक्ष्मी पूजा की और दोस्तों को भी बुलाकर दिवाली पार्टी रखी। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनकी बेटी मालती रंगोली बनाते और टैटू बनवाते दिख रही है। इन तस्वीरों के साथ प्रियंका ने लिखा, "थोड़ा सा ये, बहुत सारा वो... इस बार की दिवाली प्यार और खुशियों से भरी हुई थी। उन लोगों के साथ यह त्योहार मनाना जो इसे नहीं जानते थे, इस साल की सबसे बड़ी खुशी रही। खासकर मालती के दोस्तों के साथ। सभी को दिवाली की शुभकामनाएं। नया साल सभी के लिए खुशियां, प्यार और समृद्धि लेकर आए।"
एक तस्वीर में मालती ने नारंगी रंग का सुंदर लहंगा पहना हुआ था, जबकि प्रियंका और निक सफेद कपड़ों में लक्ष्मी पूजा करते नजर आए। मां-बेटी ने मिलकर सुंदर रंगोली भी बनाई।
ब्रिटिश वोग से बात करते हुए प्रियंका ने बताया कि न्यूयॉर्क में दिवाली उनके लिए बहुत खास होती है। उन्होंने कहा, "ये त्योहार दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर हंसने, खाने और खुश रहने का मौका देता है। ये अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक है, और आज की उलझी हुई दुनिया में यह त्योहार मुझे सुकून देता है।"
प्रियंका ने यह भी बताया कि उनके घर में एक सुंदर मंदिर है जहां वे दिवाली पर पूजा करती हैं और उनके कई विदेशी दोस्त भी इसमें शामिल होते हैं। वो अपने दोस्तों को भारतीय कपड़े और हाल ही में अचार भी तोहफे में देती हैं।
काम की बात करें तो प्रियंका जल्द ही मशहूर निर्देशक एस.एस. राजामौली की फिल्म 'SSMB29' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू भी होंगे। फिल्म की पहली झलक नवंबर 2025 में देखने को मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications











