..................... priyanka chopra nick jonas day 2 at NMCAA desi girl in the boldest bralett an all open dress poses with husband - Hindi Filmibeat

NMACC के दूसरे दिन भी छाए निक-प्रियंका, सामने से खुली रंगीन ड्रेस में लहराकर बिखराई जुल्फे

priyanka chopra nick jonas

Nick Priyanka Day 2 NMACC: शनिवार को बिजनेस टायकून नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर का दूसरा दिन काफी शानदार रहा। पहले दिन शानदार लॉन्चिंग के बाद दूसरे दिन भी तमाम सितारे इस इवेंट में शिरकत करने के लिए पहुंचे। ऐसे में दूसरे दिन भी इस इवेंट में कई बॉलीवुड सेलेब्स ने एक से बढ़कर एक शानदार लुक में शिरकत की जिनके बेहतरीन लुक्स की चर्चा सोशल मीडिया पर जोरों से हो रही है। दूसरे दिन भी निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा की अपीयरेंस ने हर किसी का दिल जीत लिया।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास जैसे ही इस इवेंट में शिरकत करने के लिए पहुंचे तो सारे के सारे कैमरे इसी स्टार कपल की तरफ जाकर रुक गए। दूसरे दिन प्रियंका चोपड़ा का लुक देखने लायक था। इस दौरान एक्ट्रेस ने हाई स्लिट कलरफुल ड्रेस कैरी की थी। इसके साथ ही ट्यूब ब्रालैट प्रियंका चोपड़ा के इस लुक में चार चांद लगा रही थीं।

रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ काफी सारे शानदार पोज दिए। सामने आई तस्वीरों और वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस ने इस दौरान अपने लुक को लाउड मेकअप हेयर एक्सटेंशन और हाई हील्स के साथ पूरा किया था। इसके साथ ही निक जोनास उनके साथ ब्लैक फॉर्मल लुक में काफी डैशिंग लग रहे थे।

सोशल मीडिया पर हर तरफ निक और प्रियंका की जोड़ी की तस्वीरें और वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस इनपर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

निक और प्रियंका खासतौर पर इस इवेंट में शिरकत करने के लिए विदेश से भारत आए साथ ही पहली बार निक प्रियंका की बेटी मालती भी पहली बार भारत आई हैं। ऐसे में देर रात जब प्रियंका चोपड़ा अपने बेस्ट फ्रेंड ईशा अंबानी के यहां इस इवेंट में शिरकत करने के लिए पहुंच तो इस स्टार जोड़ी के सामने पूरा का पूरा बॉलीवुड ही फीका पड़ा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X