प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी के बर्थडे सेलिब्रेशन की वीडियो आई सामने, बीच पर मस्ती करती नजर आई फैमिली

Priyanka Chopra, Nick Jonas

Priyanka Chopra and Nick Jonas daughter: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो और फोटोज सेलेब्स के सामने आते रहते हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती मैरी के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हुई हैं। इसमें देखा जा सकता है कि पूरा परिवार एक साथ मस्ती के मूड में हैं और मालती का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहा है।

प्रियंका और निक की बेटी हुई 2 साल की-

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की नन्ही परी मालती बीते दिन यानि 15 जनवरी को दो साल की हो गई है। तो ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ अपनी लाडली बेटी मालती मैरी का दूसरा बर्थडे सेलिब्रेट किया है।

जिसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है औऱ तेजी से वायरल भी हो रहा है। वीडियो पर यूजर्स खूब प्यार भी बरसा रहे हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में प्रियंका और निक जोनस लॉस एंजिल्स के एक बीच पर मालती का बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए दिखाई दिए।

वीडियो में कपल के अलावा उनके कुछ खास दोस्त भी नजर आ ऱहे हैं। जो मालती के साथ खेलते हुए दिखाई दिए। वीडियो में एक तरफ जहां मालती रेड ड्रेस में फैमिली संग खेलती दिखी। वहीं प्रियंका और निक हाथों में हाथ डालकर बीच पर वॉक करते हुए दिखाई दि।

सामने आए इस खुबसूरत वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया, 'बीच पर बर्थडे..' वीडियो पर कमेंट करते हुए अब यूजर्स मालती को बर्थडे की बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। जाहिर है कि प्रियंका को फैंस काफी पसंद करते हैं और उसी तरह उनकी बेटी को भी फैंस बहुत प्यार करते हैं।

प्रियंका चोपड़ा जोनस की बेटी मालती-

बॉलीवुड चोपड़ा इन दिनों फिल्मों से काफी दूर हैं परंतु अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में हैं। अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी करने वाली प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लॉस एंजिल्स में रहती हैं। प्रियंका और निक की एक बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस। ये स्टार कपल 15 जनवरी 2022 को पहली बार सेरोगेसी के जरिए मालती के पेरेंट्स बने थे।

More from Filmibeat

Read more about: priyanka chopra nick jonas
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X