जब अजय देवगन के गाने पर जमकर नाचे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस- पुराना वीडियो वायरल
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर और सबसे चहेती जोड़ियों में हैं। हाल ही में दोनों सितारों का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जहां दोनों अजय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे' के गाने पर मस्त होकर डांस कर रहे हैं। यह वीडियो 2019 का ही है, जो इस लॉकडाउन के दौरान फिर से फैंस के बीच वायरल है।
लॉकडाउन के दौरान सेलिब्रिटीड की कई पुरानी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। बता दें, ये वीडियो निक जोनस के 27वें जन्मदिन का है। दोनों यहां खूब एन्जॉय करते दिख रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस लॉकडाउन के दौरान लॉस एंजेलिस में साथ वक्त गुजार रहे हैं। कुछ ही दिनों पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लोगों को जानकारी दी कि वो पूरे दो महीने के बाद घर के बाहर निकली हैं। सोशल मीडिया पर दोनों काफी एक्टिव हैं।
View this post on Instagram#priyankachopra and #nickjonas drop this cool video to uplift this stage of mind 🔥🔥🔥
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on


Click it and Unblock the Notifications