प्रियंका चोपड़ा ने मन्नारा चोपड़ा के बर्थडे पर किया खूब डांस, जीजू निक की बाहों में लगा सालियों का मेला

Nick Jonas

Nick Priyanka Celebrates Mannara Birthday: 'बिग बॉस 17' की मन्नारा चोपड़ा चोपड़ा ने अपने जीजू निक जोनस और दीदी प्रियंका चोपड़ा सहित पूरे परिवार के साथ अपना 33वां बर्थडे मनाया। 'बिग बॉस 17' फेम मन्नारा चोपड़ा ने 29 मार्च को अपने बर्थडे की पार्टी रखी, जिसमें उनके परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त आए। जो मन्नारा अक्सर अपनी दीदी और निक जीजू की बातें करती रहती हैं, इस बार पार्टी में वे दोनों भी शरीक हुए।

प्रियंका चोपड़ा पार्टी में बला की खूबसूरत लगीं। एक्ट्रेस ने मनारा चोपड़ा के साथ कई सारे फोटो भी क्लिक करवाए। इस दौरान दोनों के बीच क्लोज बॉन्डिंग भी देखने को मिली, लेकिन पार्टी में लाइमलाइट तो निक जोनस बन गए, जब प्रियंका चोपड़ा ने उनके लिए डांस किया।

मनारा चोपड़ा के बर्थडे बैश से प्रियंका चोपड़ा का डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है। प्रियंका चोपड़ा, मनारा चोपड़ा और उनकी बहन मिताली हांडा साथ में पोज कर रही थीं, तभी पैपराजी निक जोनस का नाम लेने लगे और उन्हें भी फ्रेम में शामिल करने की रिक्वेस्ट करने लगे। दूर खड़े निक जैसे ही आगे बढ़े, प्रियंका चोपड़ा उनके स्वागत में हाथ हिलाते हुए डांस करने लगी।

दरअसल, बहन के बर्थडे पर प्रियंका चोपड़ा फुल मस्ती के मूड में थी। ऐसे में मीडिया के सामने भी वो निक को चिढ़ाने लगी, लेकिन फैंस को उनका ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है। प्रियंका के वीडियो पर एक फैन ने मजेदार कमेंट भी किया और कहा, "ऐसे करना चाहिए पति का वेलकम।"

मनारा चोपड़ा के बर्थडे से एक वीडियो निक जोनस का भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में निक पैपराजी के फेवरेट बनते नजर आ रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा और मनारा चोपड़ा के फोटो सेशन के बीच पैपराजी निक जोनस को जीजू- जीजू चिल्लाते हुए दिखाई दिए। इसके साथ ही बर्थडे पार्टी की कुछ इनसाइड तस्वीरें भी सामने आई हैं जिसनमें निक जोनास अपनी सभी सालियों के साथ पोज देते दिखाई दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X