प्रियंका चोपड़ा संग निक जोनस ने खेली पहली होली, साथ में कैटरीना कैफ भी- एकदम धमाकेदार तस्वीरें
बीते शाम अंबानी परिवार ने होली पार्टी रखी थी, जहां कुछ खास बॉलीवुड कलाकार भी मौजूद रहे। इस पार्टी में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने भी शिरकत ली। और निक ने सोशल मीडिया पर पार्टी से कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं। उन तस्वीरों से साफ पता चलता है कि वह पार्टी कितनी शानदार थी और निक ने भी बॉलीवुड दोस्तों के संग होली खूब एन्जॉय किया। जाहिर है पार्टी से तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। निक को होली खेलते देख प्रियंका फैंस भी काफी उत्साहित हैं।
निक ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें पार्टी का एक नजारा देखा जा सकता है कि किस तरह बॉलीवुड सितारे रंगों में सरोबार होकर त्योहार सेलिब्रेट कर रहे हैं। ईशा अंबानी की इस होली पार्टी में एक्ट्रेस कटरीना कैफ, विकी कौशल, राजकुमार राव, जैकलीन फर्नाडीज, हुमा कुरैशी, सोनाली बेंद्रे, अरमान जैन, डायना पेंटी, वीजे अनुषा भी शामिल रहे।


Click it and Unblock the Notifications











