Just In: शादी से पहले निक जोनस - प्रियंका चोपड़ा का पहला त्योहार, विदेशी मकर संक्रांति, देखें Pics

Recommended Video

Priyanka Chopra & Nick Jonas: here's how Priyanka welcomes Nick before wedding | FilmiBeat

निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा से शादी करने के लिए भारत आ चुके हैं। प्रियंका ने उनकी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर डालते हुए उनका स्वागत भी किया और लिखा My Baby! खैर, भारत आते ही निक जोनस के परिवार ने होने वाली बहू प्रियंका चोपड़ा के साथ अपना पहला त्योहार भी मना लिया है। पूरा परिवार एक साथ Thanksgiving का डिनर करता दिखा।

प्रियंका चोपड़ा ने दिल्ली में ये तस्वीर डाली और लिखा थैंक्सगिविंग सबके लिए शुभ हो। मेरा परिवार, हमेशा के लिए। जिन्हें नहीं पता, उनकी जानकारी के लिए थैंक्सगिविंग कनाडा, यूएस में मनाया जाने वाला पर्व है जिसे अच्छी फसल के धन्यवाद देने के लिए मनाया जाता है। भारत में इस पर्व को हम पोंगल या मकर संक्रांति भी कहते हैं।

priyanka-chopra-nick-jonas-celebrate-thanksgiving-india-before-they-get-hitched-view-pics

शादी की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का मेहंदी और संगीत का फंक्शन 29 और 30 दिसंबर को जोधपुर के मेहरानगढ़ फोर्ट से होगा। इस फंक्शन के लिए गणेश हेगड़े को कोरियोग्राफर के तौर पर चुना गया है और माना जा रहा है कि गानों कि लिस्ट में मुझसे शादी करोगे और देसी गर्ल ज़रूर होगा।

वहीं 2 दिसंबर को प्रियंका चोपड़ा पूरे तामझाम के साथ हिंदुस्तानी रीति रिवाज़ों के साथ उमैद भवन पैलेस से शादी करेंगी। अंग्रेज़ी अखबार द सन की मानें तो प्रियंका चोपड़ा क्रिश्चियन रीति रिवाज़ों के साथ अंगूठी बदलकर निक के साथ उनकी तरह की शादी की परंपरा भी पूरी कर सकती है। लेकिन इस शादी में दुलहन सफेद की जगह लाल पहनेगी।

प्रियंका चोपड़ा की शादी के सारे आउटफिट्स अबू जानी और संदीप खोसला डिज़ाइन कर रहे हैं। वहीं क्रिश्चियन शादी के दौरान प्रियंका की ब्राइड्समेड यानि कि दुलहन की सहेलियां राल्फ लॉरेन के गाउन पहन सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X