टीवी पर दिखेगा प्रियंका का जलवा

टीवी पर 'खतरों के खिलाड़ी-3' के जो प्रोमो दिखाए जा रहे हैं उसमें प्रियंका चौड़े बेल्ट वाली जींस के साथ-साथ घुटनों तक के बूट, पीले रंग का टॉप, काले रंग का चमड़े का जैकेट और दस्ताने पहने नजर आई हैं।
प्रियंका के फैशन को ये नया अंदाज दिया है बॉलीवुड की डिजायनर अनीता श्रौफ अदजानिया ने। अनीता इससे पहले 'धूम' और 'रेस' जैसी फिल्मों में कलाकारों को नए लुक दे चुकी हैं।
इस प्रोमो में प्रियंका को पुरुष बाइकर्स के साथ रेस में हिस्सा लेते दिखाया गया है। धारावाहिक 'फीयर फैक्टर-खतरों के खिलाड़ी-3' के पहले दो संस्करणों को अभिनेता अक्षय कुमार ने पेश किया था।
akshay kumar अक्षय कुमार खतरों के खिलाड़ी टीवी प्रियंका चोपड़ा रियलिटी शो fear factor priyanka chopra reality show tv


Click it and Unblock the Notifications