..................... प्रियंका चोपड़ा की एक्शन हीरोज फिल्म का टीजर वीडियो, न्यू ईयर पर होगी फिल्म रिलीज Priyanka Chopra New hollywood film can be heroes teaser video film release on new year - Hindi Filmibeat

प्रियंका चोपड़ा की एक्शन हीरोज फिल्म का टीजर वीडियो, न्यू ईयर पर होगी फिल्म रिलीज

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में भी अपने पैर जमा चुकी हैं। वह कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट में नजर आ चुकी है और कई प्रोजेक्ट पीसी की झोली में हैं। प्रियंका चोपड़ा के फैंस के लिए खुशखबरी है कि न्यू ईयर पर उनकी नई हॉलीवुड फिल्म रिलीज होने जा रही है। इसका डोज सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने शेयर भी किया। प्रियंका चोपड़ा की अगली हॉलीवुड फिल्म का नाम कैन बी हीरोज है। ये एक हीरोज एक्शन फिल्म है जिसमें फिर से प्रियंका चोपड़ा का दमदार अवतार देखने को मिलेगा।

Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म वी कैन बी हीरोज का टीजर वीडियो शेयर किया है। इसमें प्रियंका चोपड़ा की एक झलक देखने को मिली है। उन्होंने वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, इस फिल्म को शूट करनेत समय मैंने बहुत अच्छा समय व्यतीत किया है। डायरेक्टर रॉबर्ट रॉड्रिगेज और इन सुपर किड्स बच्चों के साथ काम करके बहुत अच्छा लगा और हम सबने मिलकर बहुत मजे भी किए।

बता दें प्रियंका चोपड़ा की राजकुमार राव के साथ द व्हाइट टाइगर फिल्म भी रिलीज होनी है। जल्द ही फैंस को ये फिल्म देखने को मिलेगी। इसमें पहली बार दोनों स्टार्स ने मिलकर काम किया है।

प्रियंका चोपड़ा की आखिरी बॉलीवुड फिल्म की बात करें तो वह फरहान अख्तर के साथ द स्काई इज पिंक में नजर आई थी। फिल्म ठीक ठाक बिजनेस कर पाई लेकिन प्रियंका के काम की जरूर तारीफ हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X