अंदाज से लेकर मेरी कॉम तक- प्रियंका ने अकेले तय किया ये लंबा सफर!

पीसी, जंगली बिल्ली नामों से बॉलीवुड में मशहूर खूबसूरत एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा ने फिल्म अंदाज से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की और आज बर्फी, मेरी कॉम जैसी बेहतरीन और लीक से हटकर फिल्मों का हिस्सा बिना किसी सिफारिश और गॉडफादर के बनी हैं। प्रियंका चोपड़ा ने खुद ये स्वीकार किया है कि बॉलीवुड में आने के पीछे और सफलता के इस मकाम पर आने के पीछे उनका साथ किसी ने नहीं दिया। किसी का सहारा लेकर या मदद लेकर वो इस मकाम पर नहीं पहुंची हैं बल्कि अपनी काबिलियत और अपनी मेहनत की वजह से उन्होंने आज यहां तक का सफर तय किया है। आज प्रियंका सिर्फ बॉलीवुड एक्ट्रेस नहीं बल्कि एक इंटरनेशनल सिंगर के रुप में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा मैं बिना किसी मदद या गॉडफादर के इस इंडस्ट्री में आई हूं। मुझे किसी ने भी कभी गाइड नहीं किया और आज मुझे इस बात पर गर्व है कि मैंने खुद अपनी मेहनत के बल पर ये मकाम हासिल किया है। मैंने बहुत कुछ सहा है और बहुत मेहनत की है यहां पर लेकिन सबकुछ सहने के बाद मैं आज बहुत ही स्टॉंग महूसस करती हूं। प्रिंयका चोपडा़ के पास आज एक से बढ़कर एक बड़ी फिल्मों के ऑफर हैं और उन्हें बेहतरीन किरदार भी ऑफर किये जा रहे हैं। हाल ही में प्रियंका की फिल्मु गुंडे रिलीज हुई है और वो अपनी अगली फिल्म मेरी कॉम की शूटिंग में व्यस्त हैं।

प्रियंका चोपड़ा की जब पहली एलबम रिलीज हुई तब इंडस्ट्री में मौजूद सभी सुपरस्टार्स और प्रियंका के करीबी दोस्तों ने उन्हें ढ़ेर सारी बधाईयां दी और साथ ही कहा कि प्रियंका ने अपने देश को बहुत ही प्राउड महसूस कराया है। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में सात खून माफ, फैशन, कमीने, बर्फी और अब मेरी कॉम जैसी फिल्मों से अपनी एक्टिंग की अमिट छाप छोड़ी है जिसे लेकर आज प्रियंका बहुत ही खुश और प्राउड महसूस करती हैं। प्रियंका जैसी बहुत ही कम एक्ट्रेसेस हैं जो कि बिना किसी स्टार फैमिली और गॉडफादर के इंडस्ट्री में आईं और छा गयीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X