प्रिंयका को नहीं होती किसी से ईर्ष्या, वो तो बस तारीफ करती हैं!
प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि उन्हें किसी को अच्छे कपड़ों में देखकर काफी अच्छा लगता है और वो उनकी तारीफ भी करती हैं। उन्होंने कहा कि वो ईर्ष्यालु प्रवृत्ति की लड़की नहीं हैं। ना ही वो किसी से कॉम्पीटीशन करती हैं। प्रियका ने कहा मैं ईर्ष्यालु किस्म की लड़की नहीं हूं। शायद आपको यकीन ना हो लेकिन मैं कभी किसी से जलती नहीं। अगर कोई अच्छा दिख रहा है तो मैं उसकी तारीफ करती हूं ना कि उससे जलती हूं। मेरे पापा हमेशा ही कहते थे कि एक लड़की होने के नाते हमें हमेशा तैयार होकर ही बाहर आना चाहिए। तो हम लोग बचपन से ही हमेशा अच्छे कपड़ों में और अच्छे से रहते थे। इसलिए कभी किसी से इन सब बातों को लेकर जलन नहीं होती।
प्रियंका चोपडा़ ने रामलीला के अपने आइटम सॉंग राम चाहे लीला चाहे लीला चाहे राम के बारे में भी बात करते हुए कहा कि उस गाने में उनकी कमर पर जो टैटू बना है वो नकली है असली नहीं है। उस टैटू को रोज उसकी मैनेजर आकर उसकी कमर पर बनाती थी और उसके बाद वो शूटिंग करते थे। बॉलीवुड में प्लेबैक के बारे में पूछे जाने पर प्रियंका ने कहा कि वो जरुर बॉलीवुड में प्लेबैक करना चाहेंगी लेकिन अभी तक उन्हें किसी ने ऑफर ही नहीं दिया है। जब ऑफर मिलेगा तो वो जरुर करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications












