Priyanka Chopra ने इस स्टारकिड को बताया, 'बॉलीवुड की अगली सुपरस्टार', यहां देंखे एक्ट्रेस का रिएक्शन

Alaya F Thanks Priyanka Chopra: हाल ही में ग्लोबल सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा से जब एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड की अगली सुपरस्टार को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने अलाया एफ का नाम लिया। प्रियंका ने अलाया के अलग दृष्टिकोण की तारीफ की और उसे सबसे अलग बताया। देसी गर्ल ने कहा कि अलाया बॉलीवुड की प्रॉमिसिंग सुपरस्टार्स में से एक हैं।
अलाया ने अपने सोशल मीडिया पर प्रियंका के इस वीडियो को शेयर किया है, जिसमें प्रियंका कहती हुए दिख रही हैं, "मैं वास्तव में अलाया को पसंद करती हूं। वह पूजा बेदी की बेटी है। जब मैं उससे मिली तो मैंने उसे बताया था। मुझे लगता है कि वह कूल है, उसका एक अनोखा नजरिया है। वह हर किसी की तरह बनने की कोशिश नहीं कर रही है। मुझे लगता है, हमें ये कुछ सालों में पता चल जाएगा।"
ऐसे में प्रियंका के लिए अपना आभार व्यक्त करते हुए अलाया एफ ने अपने सोशल मीडिया पेज पर लिखा, "मैं यह बताना भी शुरू नहीं कर सकती कि मैं कितनी अभिभूत और आभारी महसूस कर रही हूं !! जब आपका सबसे पसंदीदा एक्टर आपको चुनता है जब उनसे पूछा जाता है कि उन्हें अगला बॉलीवुड सुपरस्टार कौन लगता है.. दुनिया में वास्तव में इससे बेहतर कोई एहसास नहीं है!!! थैंक्यू, थैंक्यू, थैंक्यू @priyankachopra.. पूरे दिन हंसती और डांस करती रहूंगी.."
बता दें, अलाया एफ इंडस्ट्री में सिर्फ 3 फिल्म पुरानी हैं। लेकिन उन्होंने अपने अभिनय और फैशन सेंस से दर्शकों को प्रभावित किया है। अब ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा की तारीफ उनके लिए वाकई में किसी उपलब्धि से कम नही है।
फिल्मों की बात करें तो, अलाया को आखिरी बार "ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत" और "फ्रेडी" में देखा गया था, जहां उनके प्रदर्शन की सराहना की गई थी। इसके अलावा, उनके अपकमिंग लाइनअप्स में यू-टर्न, श्रीकांत बोला की बायोपिक और कुछ और दिलचस्प फिल्में शामिल हैं जिनकी घोषणा अभी होनी बाकी है।


Click it and Unblock the Notifications
