प्रियंका- निक Wedding: दुल्हन की तरह सजा प्रियंका चोपड़ा का घर, यहां देंखे तस्वीरें
Recommended Video

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जल्द ही निक जोनस के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। शादी की तैयारियां शुरु हो चुकी है और प्रियंका चोपड़ा का घर भी दुल्हन की तरह सज चुका है। नीचे तस्वीर में आप मुंबई में स्थित प्रियंका के घर को देख सकते हैं, जो रोशनी से जगमगा रहा है। बता दें, 29 से 2 दिसंबर तक प्रियंका- निक की शादी की रस्में चलेंगी। हालांकि प्रियंका ने अभी तक अपने शादी की तारीख की ऑफिशियल घोषणा नहीं की है।
2.0 की एडवांस बुकिंग- अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म HOUSEFULL
निक जोनस शादी के लिए भारत पहुंच चुके हैं। वहीं, प्रियंका के घर शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दो दिसंबर को प्रियंका -निक हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेंगे। वहीं, 3 नवंबर को क्रिश्चियन रिवाज के मुताबिक शादी होगी।

जाहिर है दीपिका पादुकोण- रणवीर सिंह के बाद प्रियंका चोपड़ा की शादी का सभी को बेसब्री से इंतजार है। खास बात है कि प्रियंका भारत में ही शादी करेंगी और इसके लिए जोधपुर ताज उमेद भवन को बुक कर लिया गया है। यहां शाही अंदाज में प्रियंका- निक की शादी होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications