प्रियंका चोपड़ा को शादी में सास ने दिया खूबसूरत झुमके- कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे!
1 दिसंबर को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जोधपुर में शादी कर ली है। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा चुकी है और सभी इस जोड़ी की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं। ऐसे में एक रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा को उनकी सास डिनस जोनस ने शादी में एक शानदार तोहफा दिया है- एक झुमका, जिसकी कीमत लगभग 55 लाख बताई जा रही है।
जोनस परिवार ने प्रियंका चोपड़ा का शानदार स्वागत किया है। सूत्रों की मानें तो, डेनिस जोनस ने अपनी बहू प्रियंका को खूबसूरत झुमके गिफ्ट किये हैं। ये ईयररिंग्स बेहद खास है। इनकी कीमत 79,500 डॉलर बताई जा रही है जिसकी भारतीय मुद्रा में कीमत लगभग 55.46 लाख रुपए है। इसका वजन 6.7 कैरेट है जिसमें 170 स्टोन जड़े हुए हैं।

हम्मम्म.. इस कीमत को सुनकर हमारे तो होश उड़ चुके हैं। इतना ही नहीं.. बता दें, शादी से पहले ही निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा के लिए लॉस एंजलेस एक घर खरीद लिया है जो कि काफी ज्यादा शानदार है। बता दें कि इस घर की कीमत लगभग 6.5 मिलियन डॉलर है।


Click it and Unblock the Notifications