प्रियंका का मॉर्डन मुजरा मचा रहा है धूम, रामलीला तो हिट है!
रामलीला फिल्म पहले से ही काफी चर्चा में थी क्योंकि पहले इस फिल्म में पहले करीना कपूर को लीड रोल ऑफर किया जा रहा था लेकिन करीना की शादी के चलते उन्हें इस फिल्म से निकाल दिया गया। उसके बाद दीपिका पादुकोण को ये फिल्म ऑफर की गयी और दीपिका के साथ रणवीर सिंह को इस फिल्म में लीड रोल दिया गया। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी लोगों को काफी भा रही है। खासतौर पर फिल्म का ट्रेलर तो लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि राम लीला को रिलीज से पहले ही हिट बताया जा रहा है। संजय लीला भंसाली भी अपनी फिल्म को मिल रही इतनी सारी तारीफों से काफी खुश हैं।
हालांकि रामलीला की तुलना संजय लीला भंसाली की सालों पहले आई सुपर हिट फिल्म हम दिल दे चुके सनम से की जा रही है क्योंकि रामलीला का लुक और फिल्म की गुजराती थीम काफी कुछ हम दिल दे चुके सनम की याद दिलाती है यहां तक कि राम लीला के कुछ गाने भी हम दिल दे चुके सनम की याद दिलाते हैं लेकिन संजय लीला भंसाली का कहना है कि ऐसा कुछ भी नहीं है। राम लीला बिल्कुल अलग फिल्म है। फिल्हाल तो प्रियंका के इस मॉर्डन मुजरे ने लोगों के होश उड़ा दिये हैं और लग रहा है कि ये गाना भी इस साल के सुपर हिट गानों में जल्द ही शुमार हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications
