गत्रतंत्र दिवस पर प्रियंका को आई अपने पिता की याद!
प्रियंका चोपड़ा अपने पिता के बेहद करीब रही हैं और उनके निधन के बाद वो खुद को काफी अकेला महसूस करने लगी हैं। चूंकि अपने पिता के साथ उन्होंने अपनी जिंदगी के हर अच्छे बुरे दिन को गुजारा है इसलिए अपनी जिदंगी के हर एक पल में उन्हें अपने पिता की याद आती है। हाल ही में गणतंत्र दिवस के दौरान भी प्रियंका ने अपने पिता को याद करते हुए अपनी बचपन की यादें शेयर कीं।
प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर लिखा इससे पहले कि मेरी रात खत्म हो, ये दिन मुझे मेरे पिता को उनकी यूनिफॉर्म में याद दिलाता है। एक फैजी की बेटी होने के नाते यही याद सबसे ज्यादा खूबसूरत है मेरे लिए। सभी को गणतंत्र दिवस की ढेर सारी बधाइयां।
प्रियंका चोपडा़ के अलावा शाहरुख खान अपने बचपन की याद ताजा करते हुए दिखे। उन्होंने लिखा कि बचपन में वो भी अपने परिवार के साथ स्वतंत्रता सेनानियों के सेक्शन में जाकर गणतंत्र दिवस की परेड देखा करते थे। ये आज भी उन्हें याद है।


Click it and Unblock the Notifications












