लीजिये अब टैक्स फ्री कराने के लिए प्रियंका मिली महामहिम से!
5 सितंबर को रिलीज होने जा रही हैं अभिनेत्री प्रियंका चोपडा की मोस्ट अवेटड फिल्म 'मैरिकॉम'। फिल्म का प्रमोशन जोरों पर है। फिल्म की यूएसपी प्रियंका चोपड़ा ही हैं इसलिए वो ही फिल्म के प्रचार में जुटी हुई हैं। एक दिन पहले परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलने के बाद इस बार प्रियंका चोपड़ा देश के महामहिम राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और उनकी पत्नी सुवर्मा मुखर्जी से मिलीं।
इस बात का जिक्र प्रियंका मे खुद ट्विटर पर किया है। प्रियंका ने बुधवार को माइक्रोब्लॉगिग साइट ट्विटर पर लिखा, "राष्ट्रपति भवन में होना हमेशा ही असाधारण होता है। प्रणब दा और सुवर्मा, मुझे अपने घर में बुलाने के लिए आपका बहुत शुक्रिया।"
प्रियंका 'मेरी कॉम' के प्रचार के लिए दो दिन दिल्ली में रहीं। यह फिल्म पांच बार की चैम्पियन मुक्के बाज एम.सी. मेरी कॉम के जीवन पर आधारित है। उमंग कुमार निर्देशित इस फिल्म का गुरुवार को टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर होना है।
प्रियंका की पूरी कोशिश है कि फिल्म दिल्ली में भी टैक्स फ्री हो जाये। महाराष्ट्र और यूपी दोनों में फिल्म को करमुक्त कर दिया गया है। फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली हैं। इस फिल्म से प्रियंका को बहुत सारी उम्मीदें हैं देखते हैं कि दर्शक फिल्म को हिट कराकर पीसी को संतुष्ट करते हैं कि नहीं।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/OxsKcx1IwI8?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications












