पीएम मोदी से मिली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, इस खास मामले में की बातचीत
Recommended Video

भारत से जाकर हॉलीवुड मे अपने नाम का सिक्का जमाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। बता दे कि अभिनेत्री ने ये मुलाकात पीएम को एक आमंत्रण देने के लिए थी जिसमें मां, नवजात और बच्चों के लिए एक कॉंफ्रेंस होने वाली है।
इस बात की दावत लेकर प्रियंका चोपड़ा पीएम मोदी के पास पहुंची। इस मौके पर वहां स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और चिली की पूर्व पीएम मिशेल बेकलेट भी मौजूद थी। बता दें कि इस बारे में जानकारी देते हुए प्रियंका ने सभी का आभार भी व्यक्त किया।
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ की ब्रांड एंबेसेडर भी है जिसके चलते उन्होने एक विशेष काम के लिए पीएम मोदी से मुलाकात की। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने एक पोस्ट में लिखा है कि इस साल भारत में एक पार्टनर्स फॉरम आयोजित किया जा रहा है जिसमें 92 देशों से जनप्रतिनिधि आ रहे है।

उन आगंतुको की संख्या 1200 के करीब होगी और इससे कई सारे लाभ होगें। इस बात को बताने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने पीए मोदी की तरफ रुख किया और उनको आने का न्योता भी दिया है।
बता दें कि पीए मोदी और स्वास्थ मंत्री की शुक्रिया अदा करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा की वो उनकी आभारी है और उन्होने अपने कीमती समय को निकालकर हमसे मुलाकात उसका आभार व्यक्त करते है।
बात करते है प्रियंका के करियर के बारे मे तो इस समय प्रियंका चोपड़ा भारत में है और यहां पर किसी खास प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए आई है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की प्रसिद्ध सारीज क्वांटिको का सीजन 3 का ट्रेलर भी लॉंच हो चुका है।
इसके साथ ही खबरें ये भी है कि प्रियंका चोपड़ा हिंदी फिल्मों मे फिर से वापसी करने वाली है। प्रियंका चोपड़ा ने जब हिंदी फिल्मों से बॉलीवुड में कदम रखा था तब वो अपने शानदार अभिनय के लिए जानी जाती थी।
देखते ही देखते वो सफलता की ऐसी सीढ़ियां चढ़ी की वो सीधे बॉलीवुड से हॉलीवुड जा पहुंची और विश्व भर में अपने नाम और देश का परचम लहरा दिया।
ऐसा खबरें आ रही है कि प्रियंका चोपड़ा फिल्म कृष के अगले पार्ट मतलब कृष 4 में नजर आ सकती है जिसके लिए ऋतिक रोशन ने तैयारियां भी शुरु कर दी है।
खबर है कि ये फिल्म जल्द ही फ्लोर पर आ जाएगी और फिल्म की शूटिंग शुरु कर दी जाएगी। इसके पहले भी प्रियंका फिल्म कृष 3 में नजर आ चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications