तो इसलिए प्रियंका मिली नितिन गडकरी से..
5 सिंतबर को रिलीज होने जा रही है प्रियंका चोपड़ा की मोस्ट अवेटड फिल्म 'मैरी कॉम' जिसके प्रमोशन में जोर-शोर से जुटी प्रियंका ने हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिली और उनसे फिल्म का अनुभव साझा किया।
ग़डकरी से मिलने के बाद प्रियंका ने कहा कि वो इसलिए गडकरी से मिली क्योंकि जब ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर मैरी कॉम को सम्मानित करने वाले पहले कुछ लोगों में से नितिन गडकरी थे और वो हमेशा ही ग्रामीण विकास की बातें करते हैं इसलिए मुझे लगा कि हमें और हमारी फिल्म की टीम को उनसे मिलना चाहिए क्योंकि हमने इस मुद्दे को अपनी फिल्म में उठाया है।
आने वाली फिल्म 'मैरी कॉम'की तस्वीरें
अपनी मुलाकात से काफी खुश प्रियंका ने कहा कि उनके लिए गर्व की बात है कि वो भारत की रीयल हिरोईन 'मैरी कॉम' का रोल प्ले करने का मौका मिला। प्रियंका ने गडकरी से दिल्ली में मुलाकात की है। उनकी पूरी कोशिश है कि महाराष्ट्र और यूपी के बाद दिल्ली में टैक्स फ्री हो जाये।
मालूम हो कि 'मेर कॉम' मुक्केबाजी की विजेता एम.सी. मेरीकॉम के जीवन पर आधारित है। फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली हैं और निर्देशक उमंग कुमार है जिनकी यह पहली फिल्म हैं।
फिल्म की आधे से ज्यादा शूटिंग मणिपुर में हुई है। प्रियंका ने कहा, "उमंग जब इस फिल्म के साथ मेरे पास आए थे, मुझे पूरा यकीन था कि मैं यह करना चाहती हूं। मैं उमंग को पिछले कई सालों से जानती हूं।उन्होंने कहा, "उमंग और फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली ने मुझे यकीन दिलाया। यह असाधारण कहानी है और मैरिकॉम का रोल प्ले करके मैं खुद को धन्य मानती हूं।


Click it and Unblock the Notifications












