45 की उम्र में ऐसा काम करेंगी प्रियंका, 15 साल पहले हुई थी भविष्यवाणी, अब तक सब सच
Recommended Video

दीपवीर की शादी हो चुकी है वहीं अब उनकी रिसेप्शन पार्टी का दौर चल रहा है। इसके बाद लोगों को एक और बड़ी शादी का इंतजार है, ये शादी है प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का मेहंदी और संगीत का फंक्शन 29 और 30 दिसंबर को जोधपुर के मेहरानगढ़ फोर्ट से होगा। वहीं 2 दिसंबर को प्रियंका चोपड़ा पूरे तामझाम के साथ हिंदुस्तानी रीति रिवाज़ों के साथ उमैद भवन पैलेस से शादी करेंगी। प्रियंका चोपड़ा की शादी बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक सुर्खियों में है.. अगर हम आपसे कहें कि प्रियंका की इस शादी का ऐलान सालों पहले ही हो गया था.. तो आप यकीन करेंगे?
[ब्लू बिकिनी में शिल्पा शेट्टी ने ढ़ाया कहर, लोगों ने कहा आज भी 'कातिल', देखें सेक्सी Pics]
दरअसल, प्रियंका जब मिस वर्ड के खिताब से नवाजी गई थीं तब से ही सुर्खियों में आ गई थीं। जिसके बाद से उनकी शानदार फिल्म ने धमाका करना शुरू कर दिया। मशहूर एस्ट्रोलॉजर संजय बी जुमानी ने 13 साल पहले 2005 में कहा था कि प्रियंका 36 की उम्र में शादी के बंधन में बंधेगी। जुमानी बॉलीवुड सेलेब्स के बीच सबसे ज्यादा चर्चित एस्ट्रोलॉजर हैं, और देखिए उनकी ये बात बिल्कुल सच हो गई। निक ने प्रियंका के 36वें जन्मदिन पर ही उन्हें शादी के लिए प्रपोज़ किया था।

वहीं आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने ये भी बताया था कि प्रियंका एक सफल प्रोड्यूसर बनेगी और 45 साल की उम्र में वो बॉलीवुड छोड़ राजनीति में भी कदम रख सकती हैं। और तो और वे राजनीति में भी सफलता हासिल करेंगी। जी हां! बॉलीवुड और हॉलीवुड में झंडे गाड़ने के बाद प्रियंका 45 की उम्र में राजनीति की ओर रुख कर सकती हैं। बाकी भविष्यवाणी तो सच हुईं लेकिन राजनीति वाली में कितनी सच्चाई है ये तो समय आने पर ही पता चलेगा।
वहीं देखा जाए तो बॉलीवुड के कई स्टार्स पहले भी राजनीति का रुख कर चुके हैं और कई तो जाने माने राजनेता भी हैं। तो चलिए इसी बात पर जानें उन स्टार्स के बारे में जिन्होंने राजनीति में नाम कमाया।


Click it and Unblock the Notifications











