एक दूसरे की तारीफ करते नहीं थक रहे प्रियंका और मलाला..
प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ की गुडविल ब्रैंड एंबेस्डर हैं और इसी सिलसिले में वो संयुक्त राष्ट्र महासभा में 'ग्लोबल गोल्स अवॉर्ड्स' में शामिल होने पहुंची। प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी दिनों से यूनिसेफ के प्रोगाम में कई जगहों पर जा रही हैं और कई लोगों से मुलाकात कर रही हैं।
और इसी मुलाकात के सिलसिले में गुरुवार को प्रियंका चोपड़ा की मुलाकात मलाला युसुफजई से हुई जो नोबल पुरस्कार विजेता भी हैं। मलाला ने प्रियंका चोपड़ा के साथ अपना एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, " मैं विश्वास ही नहीं कर पा रही हूं कि मैं प्रियंका चोपड़ा से मिली।"

प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मलाला की तारीफ की और उनके बारे में अपनी राय दी। ऐसा लगता है कि मलाला युसफजई और प्रियंका चोपड़ा दोनों ही एक दूसरे से मिलकर काफी खुश हैं। कम से कम मलाला और प्रियंका के ट्वीट से तो यही लगता है।
प्रियंका चोपड़ा ने मलाला की तारीफ करते हुए लिखा है कि 'मैं इस लड़की के बारे में एक पूरा उपन्यास लिख सकती हूं कि वो कितनी स्मार्ट, प्रेरक और मजेदार है, लेकिन मैं कम शब्दों में ही इसके बारे में कहना चाहूंगी कि मलाला तुम एक ताकत महिला हो और यह बात पूरी दुनिया जानती है। तुम हर उस शख्स के लिए एक मिसाल हो जो इस दुनिया को एक बेहतर दुनिया बनाना चाहते हैं। तुम्हारे और तुम्हारे पिता मिस्टर यूसुफजई (जो मुझे कई हद तक मेरे पिता की याद दिलाते हैं) के साथ कुछ घंटे बिता कर मुझे समझ आया कि तुम नए सपनों वाली एक जवान लड़की हो।'
प्रियंका ने यह भी लिखा कि, "तुम्हारे चुटकुले, हिंदी फिल्मों के लिए तुम्हारा प्यार और तुम्हारी प्यारी हंसी मुझे हमेशा महसूस कराती है कि तुम्हारे नाजुक से कंधों पर कितनी बड़ी जिम्मेदारी है। तुमसे अपनी हिंदी/ऊर्दू की सीक्रेट भाषा मेंदोबारा बात करने के लिए बैचेन हूं।'


Click it and Unblock the Notifications