प्रियंका चोपड़ा ने फिर किया कमाल..फोर्ब्स की 100 पावरफुल महिलाओं की लिस्ट में शामिल!
फोर्ब्स ने प्रियंका चोपड़ा को दुनिया की 100 शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया है।मनोरंजन और मीडिया की 100 महिलाओं की लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा को 15वां स्थान मिला है। वहीं सभी क्षेत्रों को मिलाकर प्रियंका चोपड़ा को 97वें स्थान पर रखा गया है।
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के बाद हॉलीवुृड में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही हैं। क्वांटिको से प्रियंका चोपड़ा को अच्छी खासी पहचान मिली है। फिलहाल वो इसका तीसरा सीजन शूट कर रही हैं। क्वांटिको के लिए उन्हें खूब सराहा गया तो साथ ही उन्होंने इस साल हॉलीवुड फिल्म में भी डेब्यू किया है।

प्रियंका चोपड़ा फिलहाल दो और हॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग कर रही हैं। प्रियंका फोर्ब्स की "सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टीवी अभिनेत्रियों" की सूची में आठवें स्थान पर पहुंच गई हैं। पिछले साल प्रियंका इस सूची में 10वें स्थान पर थीं।
Recommended Video

वहीं पिछले साल फोर्ब्स द्वारा जारी की गई बॉलीवुड के टॉप-10 कमाई करने वाले स्टार्स की सूची में प्रियंका सातवें स्थान पर थीं। प्रियंका को एबीसी की क्वांटिको सीरीज के लिए दो बार पीपुल्स च्वाइस अवार्ड मिल चुका है।फिलहाल प्रियंका चोपड़ा 2 और हॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग कर रही हैं लेकिन उनके भारतीय फैन्स उनकी बॉलीवुड फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि प्रियंका ने किसी भी फिल्म के लिए अपनी हामी नहीं भरी है।


Click it and Unblock the Notifications