#Proud: बॉलीवुड की सबसे बड़ी स्टार हैं प्रियंका चोपड़ा....ऑस्कर एंट्री!
[बॉलीवुड समाचार] प्रियंका चोपड़ा वाकई बॉलीवुड को जिन उंचाइयों पर लेकर जा रही हैं, वो काबिले तारीफ है। हाल ही में उन्होंने अपना पहला पीपल्स चॉइस अवार्ड जीता, क्वांटिको के लिए। और अमरीकी टीवी की चहेती बनकर उन्होंने बॉलीवुड को काफी तारीफें दी।
अब उनकी एंट्री हो चुकी है ऑस्कर में। दरअसल, ऑस्कर पुरस्कारों की कमिटि ने हाल ही में एक लिस्ट जारी की उन लोगों की जो अवार्ड प्रस्तुत करेंगे और इनमें प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल था।
[प्रियंका चोपड़ा के लिए शाहरूख खान का ये मेसेज सबका दिल जीत लेगा]
तो अब वो ऑस्कर स्टेज पर भी अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं। इस बार के एकेडमी अवार्ड के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री थी मराठी फिल्म कोर्ट जो रेस से बाहर हो चुकी है।
वहीं बॉलीवुड की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा प्रकाश झा की फिल्म जय गंगाजल से धमाका करने वाली हैं, जिसकी सोलो लीड हैं प्रियंका चोपड़ा, फिल्म में कोई हीरो नहीं है और प्रकाश झा उनके सहयोगी कलाकार हैं।
देखिए जय गंगाजल की इन 10 तस्वीरों में प्रियंका ने कैसा किया है धमाका -


Click it and Unblock the Notifications












