मधुर की फैशन में प्रियंका पहनेंगी 134 ड्रेस

यही नहीं यह 134 ड्रेस सारे कलाकार मिलकर नहीं बल्कि सिर्फ प्रियंका चोपडा अकेले पहनेंगी. यानी कि खास तौर से उनके लिए यह ड्रेस, डिज़ाइनर नरेंद्र कुमार द्वारा तैयार किए गए हैं. गौर करने लायक बात ये भी है कि इस फिल्म में मधुर फैशन जगत की कई नामचीन मॉडल को रुपहले पर्दे पर दिखाने वाले हैं.
यथार्थ पर फिल्म बनाने वाले मधुर अपनी फिल्मों में कहानी के साथ उससे जुडी सारी चीज़ें भी वास्तविक दिखाने की कोशिश में लगे रहते हैं. यही वजह है कि प्रियंका को सुपर मॉडल में दर्शाने के लिए 134 ड्रेस बनवाए हैं.
इसके अलावा जो दूसरे मॉडल्स हैं ज़ाहिर सी बात है उनके लिए भी मधुर ने कई ड्रेस बनवाए होंगे. ड्रेस के साथ अन्य चीज़ों पर भारी मात्रा में खर्च होने के कारण “फैशन" मधुर की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है. वैसे तो मधुर की अब तक की सारी फिल्में दर्शकों को सिनेमाघर तक खिंच लाने में कामयाब हुई है सो “फैशन" उनमें अपवाद नहीं होगी.
मगर फिर भी यदि मधुर और पैसे कमाना चाह्ते हैं तो वे इस फिल्म में प्रयोग किए गए सारे कपडों की निलामी करवा सकते हैं. आखिर सभी “फैशन" करना चाहते हैं. क्यों है ना गुड आइडिया !
;

Click it and Unblock the Notifications