Met Gala 2023: पति निक जोनस के साथ ब्लैक कलर की ड्रेस पहनकर प्रियंका चोपड़ा पहुंची मेट गाला के फैशन इवेंट में

Met Gala 2023

Met Gala 2023: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना सिक्का जमाने वाली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ मेट गाला 2023 के रेड कर्पेट पर पहुंच चुकी हैं। इस दौरान प्रियंका ने बेहद ही प्यारी ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी और साथ ही निक जोनस ने ब्लैक कलर का शूट कैरी किया, कपल के इस शानदार अंदाज ने हर किसी को उनके स्टाइलिश लुक की जमकर तारीफ की।

निक जोनस के साथ हाथों में हाथ डाले पहुंची प्रियंका चोपड़ा ने ब्लैक कलर के आउटिफट के साथ 11 कैरेट के डायमंड नेकपीस के साथ अपने लुक को सबसे अलग बनाकर एक बार फिर से अपने बेहद ही प्यारे स्टाइल और बोल्ड लुक से सबको अपना दीवाना बना दिया।

जैसे ही सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा के इस लुक की फोटोज और वीडियो वायरल हुए, हर तरफ तेजी से वायरल हो गए हैं। देखने वालें खुद को तारीफ करने से रोक नहीं पा रहे हैं, प्रियंका की अदाएं और उनका शानदार लुक इतना प्यार है कि फैंस जमकर देसी गर्ल की ताऱीफ कर रहे हैं।

इस खास फैशन इवेंट से पहले सिटाडेल स्टार ने इंस्टाग्राम पर सबसे बड़ी फैशन नाइट आउट की तैयारी की एक झलक साझा की। इंस्टाग्राम स्टोरी पर, प्रियंका ने असाधारण घटना से पहले एक त्वचा देखभाल आहार साझा किया। तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'मेट मंडे विथ @Facegym'। अभिनेत्री ने अपनी वैनिटी से एक वीडियो भी साझा किया जिसमें वह अपनी टीम द्वारा मेट गाला चैरिटी कार्यक्रम के लिए तैयार होते दिख रही हैं।

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी बॉलीवुड अभिनेत्री है जो कि इस चर्चित और बड़े फैशन इवेंट मेट गाला का कई बार हिस्सा बन चुकी हैं और हमेशा ही अपने बेहतरीन अंदाज के चलते सुर्खियों भी बटोर चुकी हैं। बैसे प्रियंका चोपड़ा के लिए यह फैशन इवेंट काफी खास है क्योंकि कुछ साल पहले एक्ट्रेस यहां अपने पति निक जोनस से मिली जिसके बाद दोनों रिलेशनशिप में आए थे।

आपको बता दे, इस बार 1 मई को होने वाले इस फैशन इवेंट में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट डेब्यू कर रही हैं तो इसीलिए बॉलीवुड फैंस काफी खुश हैं। आलिया इस इवेंट में शामिल होने के लिए घर पर अपनी छोटी सी बच्ची राहा कपूर को पति रणबीर के भरोसे छोड़ न्यूयॉर्क पहुंच चुकी हैं।

Read more about: met gala 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X