Priyanka Chopra: बेटी मालती मैरी को लेकर एक्ट्रेस ने किया नया खुलासा, बताया कैसे है वह असली चोपड़ा

Priyanka Chopra: अभिनेत्री इन दिनों अपने बयानों के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। कभी देश तो कभी विदेश में एक्ट्रेस के बयान लाइमलाइट बटोर रहे हैं, ऐसे में हालिया इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने बताया है कि उनकी बेटी भले ही जोनस की तरह दिखती है,लेकिन वह दिल से असली चोपड़ा हैं।
गौरतलब है कि, बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'सिटाडेल' को प्रमोट करने के लिए भारत आईं थीं। इस बीच उनकी बेटी मालती मैरी ने एयपोर्ट पर खूब लाइमलाइट लुटी थी।
अपनी बेटी के बारें में बात करते हुए प्रियंका ने बताया कि, उनकी बेटी को भारतीय खाना काफी पसंद है। मालती को पनीर मटर और बिरयानी बहुत पसंद है। देसी गर्ल की बेटी भले ही दिखती विदेशी हैं, लेकिन वह दिल से पूरी देसी हैं।
खैर प्रियंका के इस खुलासे से एक्ट्रेस के देसी फैंस तो बहुत खुश हो गए हैं। गौरतलब है कि, प्रियंका अपने पति निक और बेटी मालती के साथ अपनी हॉलीवुड वेब सीरीज 'सिटाडेल' के प्रचार के लिए भारत आईं थीं।
भारत आई प्रियंका ने मुंबई में हुए नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी में शिरकत की थी। इवेंट में उनके जोरदार परफॉर्मेंस को काफी सराहा गया था, इसके अलावा जोनस के साथ प्रियंका के कई सारे वीडियो और फोटोज भी खुब पसंद किए गए।
प्रियंका के वर्क फ्रंट की बात करें तो 'सिटाडेल' के अलावा वह बॉलीवु़ड फिल्म मेकर फरहान अख्तर की अपकमिंग फिल्म 'जी ले जरा' का हिस्सा भी हैं। इसके अलावा खबरों की मानें तो देसी गर्ल के पास कई सारे दूसरे प्रोजेक्ट्स भी पाइपलाइन में हैं।


Click it and Unblock the Notifications
