सुपर सेक्सी अंदाज में अपने रेस्टॉरेंट 'सोना' पहुंची प्रियंका चोपड़ा, फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे
फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार आज के समय में अभिनय से इतर भी कई बिजनेस संभालते दिखते हैं। कुछ ने कॉस्मेटिक लेबल की शुरुआत की है, कुछ ने फैशन ब्राण्ड बनाया है, तो कुछ एक्टर्स के फिटनेस सेंटर्स हैं। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने भी न्यूयॉर्क में अपने दोस्त मनीष गोयल के साथ मिलकर एक रेस्टॉरेंस शुरु किया है, जिसका नाम है सोना।
प्रियंका अपने सोशल मीडिया पर 'सोना' की काफी तस्वीरें शेयर करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस यहां ग्लैमरस अंदाज में पहुंची थीं और उनके लुक को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका के लुक की काफी तारीफ हो रही है।

अपनी तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा- "Timeless India all within the heart of New York City. So much love for @sonanewyork".
बता दें, प्रियंका ने तीन साल तक इस रेस्टॉरेंट की प्लानिंग की थी। रेस्टॉरेंट में एक प्राइवेट डाइनिंग एरिया भी है, जिसका नाम प्रियंका के निक नेम 'मिमी' के नाम पर रखा गया है। प्रियंका अक्सर यहां अपने परिवार और अपने दोस्तों के साथ आती हैं।


Click it and Unblock the Notifications