देवी बन प्रियंका मचा रही हैं बवाल

पेप्सी के एड के लिेए देवी का रुप धारण करके प्रियंका चोपड़ा ने वाकी बवाल मचा दिया है। इससे पहले बबली बदमाश है आइटम सॉंग को लेकर भी प्रियंका चोपड़ा काफी चर्चा में रही थीं। प्रिंयका चोपड़ा ने पहले भी पेप्सी का एड किया है और वो भी रणबीर कपूर के साथ। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने कैमरे का एड भी किया था लेकिन इस ऐड में प्रिंयका चोपड़ा के देवी लुक ने उन्हें लाइमलाइट में ला दिया है। हर कोई सिर्फ प्रियंका के इस एड की ही बात कर रहा है। खुद प्रिंयका भी अपने इस नये रुप को लेकर काफी उत्साहित हैं।

प्रिंयका चोपड़ा के इस दैविक रुप को देखकर लोग पहले से ही काफी हैरान हैं। उन्हें लग रहा है कि आखिर प्रिंयका को हो क्या गया है और वो क्यों इस तरह के रुप में पेप्सी का एड कर रही हैं। प्रिंयका ने पेप्सी के इस एड में पीले रंग की साड़ी पहन रखी है और उनके माथे पर बड़ा सा लाल रंग का टीका भी लगा हुआ है। साथ ही प्रियंका चोपड़ा के लुक्स तो वाकई लाजवाब हैं। देवी के रुप में पेप्सी पीती हुई प्रियंका चोपड़ा को देख कोई भी पेप्सी का दीवाना हो जाएगा।

प्रिंयका को इस रुप को देखकर कुछ का तो ये कहना है कि देवी प्रियंका चोपड़ा का प्रसाद है पेप्सी। लेकिन सच तो ये है कि पेप्सी को प्रमोट करने के लिए प्रिंयका चोपड़ा को इस तरह का रुप दिया गया है। वैसे भी कहा जाता है कि कुछ हटकर करने से ही पॉपुलैरिटी मिलती है तो प्रियंका ने हमेशा ही कोशिश की है कि वो कुछ हटकर करें। तो आइटम गर्ल बनने के बाद प्रिंयका सीधे देवी बन गयीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X