नोज सर्जरी के बाद काली और भयानक लग रही थी प्रियंका चोपड़ा, ऑफिस में फूट फूटकर रोईं- अनिल शर्मा

आज प्रियंका चोपड़ा कितनी सफल एक्ट्रेस हैं ये बात किसी से छिपी नहीं है। हालांकि इसके लिए उन्होने क्या क्या सहा है और कैसे यहां तक आई हैं वो काफी मुश्किल सफर है। इस वक्त गदर 2 के निर्देशक अनिल शर्मा का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है जो कि उन्होने प्रियंका चोपड़ा के लिए दिया है।
उन्होने खुलासा किया है कि एक वक्त कुछ ऐसा हुआ था जब प्रियंका चोपड़ा देखने में काफी भयानक लग रहीं थीँ। ये वो दौर था जब अनिल शर्मा 'द हीरो' बना रहे थे। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होने बताया कि प्रियंका चोपड़ा से उन्होने फिल्म साइन कराई लेकिन बाद में वो उनको पहचान तक नहीं पाए थे।
नोज सर्जरी के बाद बिगड़ी सूरत
जी हां, प्रियंका चोपड़ा ने इस दौरान नोज सर्जरी करवाई थी जिसके बाद वो काफी भयानक दिख रहीं थीँ। इसका असर ये हुआ था कि प्रियंका चोपड़ा को कई फिल्मों से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। अनिल शर्मा ने कहा, "गदर रिलीज होने के बाद मैं अमेरिका और यूरोप की टूर पर निकल गया था।
मैं दो महीने बाद लौटा और मुझे पता चला कि प्रियंका ने अपनी नाक का ऑपरेशन करवाया है। इसका कारण सिर्फ इतना था कि वो जूलिया रॉबर्ट्स की तरह दिखना चाहती थी।" मैंने अख़बारों में पढ़ा, और हैरान रह गया कि उसने ऐसा कुछ क्यों किया, क्योंकि वो पहले काफी अच्छी दिखती थी।''
अनिल शर्मा ने इसके अलावा कहा कि, "जब उसको सर्जरी के बाद देखा तो वो भयानक लग रही थी, वह बहुत काली थी, उसने खुद के साथ क्या किया था। मैंने उसे तुरंत बुलाया, अगले दिन अपनी मां के साथ आई। वो मेरे ऑफिस में थी और फूट-फूट कर रोने लगीं थी।''
अनिल शर्मा ने प्रियंका चोपड़ा की तारीफ इसलिए भी की क्योंकि वो बरेली लौट गई थी और वापस आने का फैसला करने के बाद साइनिंग अमाउंट वापस करने की पेशकश की थी।


Click it and Unblock the Notifications











