..................... कोरोना वायरस के चलते आज लाइव आएंगी प्रियंका चोपड़ा, साथ में होंगे WHO के अधिकारी Priyanka chopra live with WHO Doctors and You can ask any Questions on Corona Virus - Hindi Filmibeat

कोरोना वायरस के चलते आज लाइव आएंगी प्रियंका चोपड़ा, साथ में होंगे WHO के अधिकारी

कोरोना वायरस के चलते हर कोई जागरूकता फैलाने की कोशिश कर रहा है और इससे बचने के रास्ते खोज रहा है। आज इसका ख़तरा पूरी दुनिया पर मंडरा रहा है। 1 या 2 नहीं बल्कि सैकड़ों देश कोरोना के चपेट में आ चुके हैं। भारत में भी इसके केस लगातार बढ़ रहे हैं। अप इससे पूरी तरह सुरक्षित रहने के लिए बचाव और जागरुकता काफी जरूरी है। हर किसी की तरह सितारे भी काफी समय से घर में कैद है।

ऐसा में प्रियंका चोपड़ा ने एक खास काम करने की ठानी है। गौरतलब है कि वो भी कोरोना वायरस की वजह से एक हफ़्ते से घर में बंद हैं। हालांकि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के ज़रिए प्रियंका कोविड 19 के ख़िलाफ़ जागरूकता फैलाने की लगातार कोशिश कर रही हैं।

priyanka chopra, corona virus, प्रियंका चोपड़ा, कोरोना वायरस

प्रियंका चोपड़ा ने कोविड 19 वायरस पर काम कर रहे डॉक्टर्स के साथ सोशल मीडिया के फेसबुक और इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म को जरिए गुरुवार को 12.30 लाइव आने का फैसला किया है।

प्रियंका चोपड़ा विश्व स्वास्थ्य संगठन के अधिकारियों के साथ ये काम करेंगी। हाल ही में एक्ट्रेस ने इसकी सूचना ट्विटर के ज़रिए लोगों को दी थी। वो इस समय पति निक जोनस के साथ घर में काफी समय से है।

प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ से भी जुड़ी हैं और काफी काम भी करती रहती हैँ। फिलहाल देखना ये है कि प्रियंका चोपड़ा के इस लाइव के दौरान कितने लोग उनके जुड़ते हैं और मदद पाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X