प्रिंयका, देवी बन बेचेंगी पेप्सी!

प्रिंयका के इस रुप को देख तो वाकई एक बार को लोग चौंक ही गये। आपीएल के दौरान पेप्सी के प्रमोशऩ के लिए प्रिंयका का ये रुप धारण करना वाकई पेप्सी कंपनी के लिेए काफी लाभदायक साबित होगा। प्रियंका चोपड़ा के अलावा भी अभी तक एड कर चुके कई कलाकारों ने अलग अलग तरह के रुप धरे हैं। शाहरुख खान से लेकर जूही चावला तक ने टीवी एड्स में कई अलग-अलग तरह के रुपों में ढलकर एड्स को जान दी है। आमिर खान ने हाल ही में कोका कोला के एड के लिए दूसरी बार महिला का रुप धारण किया था। उसके बाद शाहरुख खान ने बच्चों के बीच बच्चा बनकर फ्रूटी का एड किया।
जूही चावला ने तो कुरकुरे के एड के लिेए कितनी बार अलग अलग तरह के रुप बदले। कभी वो गुजराती बनीं, कभी पंजाबी तो कभी दादी मां। इसके अलावा अब प्रियंका चोपड़ा पेप्सी के एड के लिए देवी का रुप धर रही हैं। प्रिंयका चोपड़ा के इस रुप में भी लोग प्रिंयका को बेहतरीन पा रहे हैं। प्रिंयका चोपड़ा ने अपने इस रुप के बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने इस तरह का किरदार कभी किसी फिल्म में भी नहीं किया। उन्हें खुशी है कि इस तरह का रुप उन्हें मिला है।


Click it and Unblock the Notifications











