Priyanka Chopra ने छोड़ी शर्म, हजारों लोगों के बीच Nick Jonas के साथ करने लगीं लिप लॉक

बेशक जो जोनस और सोफी टर्नर एक दूसरे से अलग हो चुके हों लेकिन एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का रोमांस सिर चढ़कर बोल रहा है। इन दिनों अपनी रोमांटिक तस्वीरों से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने वाले इस कपल ने फिर से एक धमाका कर दिया है।
इस बार एक वीडियो निक जोसन के कॉंसर्ट से सामने आ रहा है जहां दोनों ने लिप लॉक किया है। ये वीडियो सामने आते ही तेजी से वायरल हो रहा है और वीडियो को देखकर हर कोई अपने दांतो तले अंगुलिया दबा रहा है।
बता दें कि इस वीडियो में आपको नजर आएगा कि निक जोनस स्टेज पर परफॉर्म कर रहे हैं कि तभी प्रियंका चोपड़ा स्टेज की तरफ आती हैं। उनको देखकर निक जोनस से भी रहा नहीं जाता है और वो उनकी तरफ बढ़ते हैं। इसके बाद दोनों कुछ सेकेंड तक लिप किस करते हैं और निक गाना गाने लगते हैं।
प्रियंका और निक के इस वीडियो को एक फैन पेज ने शेयर की हैं। जिसने सोशल मीडिया का पारा हाई कर दिया है। तस्वीरों में निक और प्रियंका एक-दूसरे के साथ हजारों लोगों के बीच कोजी होते हुए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो जैसे ही अपलोड हुआ वैसे ही इंटरनेट पर वायरल हो गया।
इसके बाद हमेशा की तरह लोगों को मजेदार कमेंट्स सामने आ रहे हैं और प्रियंका निक को लेकर लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''ये बहुत प्यारा कपल है।'' एक का कहना था, ''कहीं भी शुरु हो जाते हैं।'' एक ने लिखा, ''देसी बनी विदेसी गर्ल।'' एक का कहना, ''क्यूट वीडियो है।''
एक ने लिखा है, ''गजब है यार।'' इस तरह से लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर निक और प्रियंका अक्सर कोजी होते रहते हैं और देखा जाता है कि दोनों साथ में कमाल लगते हैँ। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications