प्रियंका चोपड़ा भी होंगी अर्पिता की शादी में शरीक

प्रियंका चोपड़ा जो कि बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की बेहद करीबी दोस्त हैं वो आजकल सलमान खान की भी करीबी दोस्त बनती जा रही हैं। कुछ समय पहले प्रियंका को सलमान खान के घर से बाहर निकलते हुए भी कैमरों में कैद किया गया था और आज खबर है कि सलमान खान की बहन अर्पिता खान की शादी में भी प्रियंका चोपड़ा खास मेहमान बनने जा रही हैं।

खबर के अनुसार आज करीब 2 बजे चार्टेट प्लेन से हैदराबाद के लिए रवाना होंगी। प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान ने साथ में कुछ फिल्में भी की हैं हालांकि ये जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर हिट ना हो सकी लेकिन इस जोड़ी को दर्शकों ने पसंद जरुर किया। कुछ दिनों पहले ये खबर भी आ रही थी कि प्रियंका सलमान खान के साथ काम करना चाहती हैं क्योंकि प्रियंका की फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर सफलता नहीं मिल रही है।

दूसरी तरफ दीपिका पादुकोण जो कि इस वक्त प्रियंका के लिए सबसे बड़ी प्रतिद्विंदी बन चुकी हैं उनके प्रति भी सलमान खान काफी खिंच रहे हैं। तो ऐसे में कहीं दीपिका से प्रियंका पीछे ना रह जाएं इसलिए भी हो सकता है कि प्रियंका सलमान के फैमिली फंक्शन्स में शामिल होकर अपना सिक्का जमाना चाहती हैं। वैसे शाहरुख भी इस शादी का हिस्सा होने वाले हैं।

तो कुल मिलाकर अर्पिता की शादी तो वाकई में बॉलीवुड का सबसे बड़ा ईवेंट बनती जा रही है जिसमें सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, प्रियंका चोपड़ा के अलावा कैटरीना कैफ, बच्चन परिवार भी शामिल हो सकते हैं। तो देखिये आज रात तक हैदराबाद में और किस किस सितारे के कदम पड़ते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X