मैरीकॉम प्रियंका के करियर की सबसे मुश्किल फिल्म!
ओमांक ने बताया कि जब वो मेरीकॉम से मिलने गये थे तो वो मणिपुरी में भी बात कर रही थीं। उन्होंने मेरीकॉम की बात को रिकॉर्ड कर लिया और अब प्रियंका उसी रिकॉर्ड की गयी बातों को सुनकर मणिपुरी सीखने की कोशिश कर रही हैं। मेरीकॉम के बारे में बात करते हुए हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि ये उनके करियर की सबसे मुश्किल फिल्म है। वो मेरीकॉम के लिए अपनी फिजीक पर काफी ध्यान दे रही हैं और उसके अलावा अब अपनी भाषा पर भी। मेरीकॉम फिल्म को लेकर प्रियंका चोपड़ा काफी उत्साहित हैं। वो चाहती हैं कि उनकी इस फिल्म को उनके फैन्स पसंद करें और फिल्म हिट हो।
प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ समय से अपनी फिल्म कृष 3 के प्रमोशन में व्यस्त थीं और साथ ही उनका दूसरा हॉलीवुड एलबम भी रिलीज होने वाला है। जिसकी वजह से वो काफी व्यस्त थीं। अब वो अपनी फिल्म मेरीकॉम को लेकर भी काफी बिजी हो गयी हैं। मेरीकॉम के बारे में प्रियंका ने कहा कि मेरीकॉम एक एथिलीट है लेकिन वो भी एक आम लड़कियों की तरह गॉसिप करती है, नेलपॉलिश के कलर को लेकर डिसकशन करती हैं। वो बिल्कुल भी अलग नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications
