ट्विटर पर अब प्रियंका भी

By Staff

अमिताभ बच्चन, आमिर खान, शाहरुख खान और मनोज बाजपेयी समेत कई फिल्मी कलाकार पहले ही सोशल नेटवर्किंग वेबसाइटों से जुड़े हुए हैं और अब प्रियंका चोपड़ा भी इनके माध्यम से लोगों के साथ अपने विचार साझा कर रही हैं।

प्रियंका ने 'ट्विटर' नाम की सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट के माध्यम से ब्लागिंग की दुनिया में कदम रखा है।

प्रियंका के करीबी दोस्त ने बताया, "प्रियंका ने हाल ही में ट्विटर पर अपना प्रोफाइनल बनाया है और वह दिन में कम से कम एक बार उस पर अपने विचार जरूर रखती हैं।"

ट्विटर पर प्रियंका के साथ संपर्क करने के लिए उसकी वेबसाइट 'ट्विटर डॉट कॉम' पर जाकर 'प्रियंकाचोपड़ा' लिखना होगा।

प्रियंका ने अपने ब्लाग पर जो सबसे ताजातरीन पोस्ट किया है, उसमें उन्होंने दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन का जिक्र किया है।

प्रियंका लिखती हैं, "मुझे तो यकीन ही नहीं हो रहा है कि माइकल जैक्सन इस दुनिया में नहीं रहे। उनके कारण ही मैंने संगीत सुनना शुरू किया था। इसके लिए हम सभी उनका धन्यवाद करना चाहते हैं। जैक्सन पॉप जगत के बेताज बादशाह थे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X