जी ले जरा: फरहान अख्तर की नई फिल्म का धमाकेदार ऐलान, एक साथ नजर आएंगीं प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना और आलिया

'दिल चाहता है' और 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के बाद अगली रोड ट्रिप फिल्म पेश करते हुए- एक्सेल एंटरटेनमेंट के इस जॉनर को इस बार लड़कियां आगे बढ़ा रही हैं। टाइगर बेबी के साथ कॉलेब्रेट किये गए इस प्रोजेक्ट का नाम 'जी ले जरा' है जिसमें प्रियंका चोपड़ा जोनस, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

इसी के साथ, निर्माता ने एक धमाके के साथ वापसी कर ली है और यह निश्चित रूप से 2021 की सबसे बड़ी घोषणा है। इस फिल्म को जोया अख्तर, फरहान अख्तर और रीमा कागती ने लिखा है; और रीमा कागती, जोया अख्तर, रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित है। जो बात इसे और भी खास बनाती है वह यह है कि यह फिल्म फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित होगी और 2023 में रिलीज होगी।

 Jee Le Zaraa

कोई शक नहीं कि इस फिल्म की घोषणा को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। आखिरकार एक लंबे समय के बाद फरहान अख्तर बतौर निर्देशक वापसी कर रहे हैं। बतौर निर्देशक फरहान की पिछली फिल्म डॉन 2 थी, जो कि साल 2011 में रिलीज हुई थी। एक निर्देशक के तौर पर फरहान अख्तर ने दिल चाहता है, डॉन, डॉन 2 और लक्ष्य जैसी शानदार फिल्में दी हैं। जाहिर है दर्शकों की उम्मीद इस फिल्म से भी बढ़ चुकी है।

दो दशक बाद 'जी ले जरा' की यह घोषणा, टाइगर बेबी के सहयोग से एक्सेल एंटरटेनमेंट के लिए इस माइलस्टोन का जश्न मनाने का एक सबसे रोमांचक तरीका है, क्योंकि एक और रोड ट्रिप की लोकप्रिय मांग, दर्शकों के लिए वास्तविकता में बदल जाती है।

बता दें, एक्सेल एंटरटेनमेंट की शुरुआत 1999 में रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने की थी। दिल चाहता है और रॉक ऑन जैसी अपनी पहली दो फिल्मों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने से लेकर गली बॉय के लिए 92वें अकादमी पुरस्कार में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि होने तक, इस जोड़ी ने वर्षों से हमेशा फिल्मों में अपनी छाप छोड़ी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X