प्रियंका चोपड़ा ने रचा ली करवाचौथ की मेहंदी, हिंदी में लिखा पति का नाम, आप भी ट्राई करें ये सिंपल सा डिजाइन

Priyanka Chopra Karwachautha

Priyanka Chopra Karwachautha: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा विदेश में बस चुकी हैं, लेकिन हर इंडियन फेस्टिवल वो डबल जश्न के साथ सेलिब्रेट करती हैं। और पंजाबी होने के नाते करवाचौथ के तो कहने ही क्या। हर साल की तरह इस बार भी वह अपने पति निक जोनस के लिए करवा चौथ का व्रत रखने वाली हैं। उन्होंने इस खास मौके की तैयारियां शुरू कर दी हैं और इससे जुड़ी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

हाल ही में प्रियंका ने अपने हाथों में मेहंदी लगवाते हुए कुछ तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए। वीडियो के बैकग्राउंड में लोकप्रिय गाना 'मेहंदी है रचने वाली' भी सुनाई दे रहा है। उन्होंने अपने हाथों की मेहंदी को बड़े प्यार से दिखाया, जिसमें एक खास बात यह थी कि उन्होंने अपने पति निक जोनस का नाम हिंदी में 'निकोलस' लिखवाया था। उनकी मेहंदी का डिज़ाइन खूबसूरत अरेबिक स्टाइल में था, जो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

प्रियंका की बेटी मालती मैरी भी इस उत्सव में पीछे नहीं रहीं। उन्होंने भी अपने नन्हें हाथों में मेहंदी लगवाई, जिसमें फूल और तितली की डिज़ाइनें थीं। प्रियंका ने मालती की मेहंदी की तस्वीरें भी अपने फैंस के साथ साझा कीं, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय हैं और अपने जीवन से जुड़ी छोटी-बड़ी बातों को नियमित रूप से फैंस तक पहुंचाती हैं। कुछ समय पहले उन्होंने कुछ फोटोज शेयर किए थे, जिनमें उनकी बेटी मालती डांस करती नजर आ रही थीं। इसके अलावा वह ईशान खट्टर और दीया मिर्जा के साथ पोज देती भी दिखीं।

अगर उनके प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो प्रियंका आने वाले समय में दो बड़ी भारतीय फिल्मों में नजर आने वाली हैं। वह एसएस राजामौली की फिल्म SSMB29 में काम कर रही हैं, जिसमें महेश बाबू मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में हो रही है, और प्रियंका भी इसके लिए भारत आई थीं। इसके अलावा वह कृष 4 का भी हिस्सा हो सकती हैं, जिसे ऋतिक रोशन डायरेक्ट कर रहे हैं। खबरों की मानें तो इस फिल्म में प्रियंका को ट्रिपल रोल निभाते हुए देखा जा सकता है, हालांकि इस बारे में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X