Opps..तो ये है कपिल और प्रियंका चोपड़ा की लड़ाई का सच
कपिल शर्मा और प्रियंका चोपड़ा की लड़ाई की खबर पिछले कई दिनों से सूर्खियां बटोर रही थीं। लेकिन काफी समय तक चुप रहने के बाद आखिरकार कपिल ने इस खबर पर अपनी चुप्पी तोड़ी और साफ किया कि उन दोनों के बीच ऐसी कोई लड़ाई कभी हुई ही नहीं है। कपिल और प्रियंका, दोनों ने इस पूरी खबर को कोरी अफवाह करार दिया है।

खबर कुछ ऐसी थी कि होस्ट कपिल शर्मा एक कार्यक्रम के दौरान प्रियंका की लेटलतीफी के वजह से काफी गुस्से में आ गए थे। खबर थी कि प्रियंका शो में तीन घंटे लेट से पहुंची थीं और फिर भी पूरी तरह से तैयार नहीं थी, लिहाजा, कपिल को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने अपना माइक तक स्टेज पर ही फेंक दिया और वहां से चले गए।
बहरहाल, कपिल और प्रियंका ने इस पूरी खबर पर ट्विटर के जरीए अपनी चुप्पी तोड़ी। और पूरी खबर को हंसी में टाल दिया। कपिल ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, ''प्रियंका चोपड़ा तुम बहुत बुरी हो, तुमने मुझे बताया नहीं कि हमारे बीच लड़ाई हुई है..खबरों से मुझे यह बात पता चली..'' वहीं, प्रियंका चोपड़ा ने भी पूरे मामले को ठंडा करते हुए कहा कि, ''मैं ऐसी अफवाहों पर ध्यान नहीं देती कपिल..तुम हमेशा मेरे फेवरिट हो..''


Click it and Unblock the Notifications











