Priyanka Chopra ने पहली बार दुनिया को दिखाया बिटिया का चेहरा, हूबहू पापा निक जैसी हैं Malti, देखें First Pic

Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी इसी साल एक साल की हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा ने पिछले एक साल से दुनिया के सामने अपनी नन्ही बिटिया का चेहरा छिपा कर रखा था। उन्होंने मालती की कई तस्वीरें शेयर की थीं लेकिन हर तस्वीर में उन्होंने सुनिश्चित किया था कि मालती का चेहरा ना दिखे। लेकिन अब आखिरकार प्रियंका चोपड़ा दुनिया के सामने पहली बार मालती को लेकर आई हैं। प्रियंका चोपड़ा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें मालती का चेहरा नजर आ रहा है।

प्रियंका चोपड़ा ने दरअसल, लॉस एंजिल्स में एक कार्यक्रम में शामिल हुई थीं जिसमें निक जोनास ने केविन और जो जोनास के साथ हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार का खुलासा किया। इस कार्यक्रम में प्रियंका चोपड़ा मालती को लेकर पहुंची थीं। प्रियंका चोपड़ा ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें मालती प्रियंका चोपड़ा की गोद में बैठी नजर आ रही हैं और प्रियंका जोनास ब्रदर्स के लिए चीयर करती दिख रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा द्वारा इस वीडियो के शेयर करते ही मालती की ही तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक के फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं, कार्यक्रम को कवर करने पहुंचे कई विदेशी मीडिया ने भी मालती की तस्वीरों को शेयर किया है।

एक यूजर ने लिखा है- अरे बेबी का चेहरा दिखा दिया। एक और यूजर ने लिखा है- आपकी बेटी में आपके पति का डीएनए है। एक और यूजर ने लिखा है-मालती आप दोनों की परफेक्ट कॉम्बिनेशन हैं। एक यूजर ने लिखा है- आखिरकार हमने आपकी बेटी का चेहरा देख लिया। प्रियंका चोपड़ा के इस पोस्ट पर कई यूजर्स और सेलेब्स ने भी हार्ट इमोजी डाला है।

आपको बता दें कि निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा 2018 में भारत में ही शादी के बंधन में बंधे थे। वहीं, साल 2022 में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने शेयर किया था कि सरोगेसी के जरिए बेटी का जन्म हुआ है। हाल ही में एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने सरोगेसी के फैसले पर अपनी बात भी रखी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X