Priyanka Chopra: जब पूरी मीडिया के सामने रेड कार्पेट पर धड़ाम से गिर गईं प्रियंका, फिर हुआ कुछ ऐसा कि..

Priyanka Chopra fell at red carpet: पैपराज़ी कल्चर से आज हर सेलेब्स, हर फैन वाकिफ है। सोशल मीडिया पर आए दिन हर अपने फेवरिट स्टार्स की तस्वीरें और वीडियोज देखा करते हैं। ऐसे में कुछ कंटेंट ऐसा भी होता है, जिससे स्टार्स शर्मिंदा हो जाते हैं। जैसे वार्डरोब मालफंक्शन हो या सरेआम फिसल जाना हो।
लेकिन बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा के साथ एक ऐसी घटना हुईं, जिसने उन्हें हैरान कर दिया। प्रियंका ने एक शो के दौरान खुद इसका जिक्र किया है और बताया कि कैसे वो पूरी मीडिया के सामने रेड कार्पेट पर गिर गई थीं।
अपने फैशन और ग्लैमरस लुक्स के लिए पॉपुलर प्रियंका चोपड़ा पिछले दिनों अपनी हॉलीवुड फिल्म 'लव अगेन' के प्रीमियर में पहुंची थीं, जहां रेड कार्पेट पर वो हजारों कैमरे के सामने फिसल गईं।
प्रियंका के साथ कुछ ऐसी घटना हुई थी
एक्ट्रेस ने कहा, 'मैंने इस बारे में बात नहीं की है क्योंकि मैं हर रोज सोशल मीडिया पर इस तरह का कंटेंट देखती हूं। लेकिन, मैंने उस दिन वाकई में काफी हाई हील्स पहनी थी ताकि मेरी ड्रेस उतनी ही लंबी दिखे जितनी कि ये थी और रेड कार्पेट प्रेस के लोगों से भरा हुआ था। हर कोई पिक्चर्स क्लिक करने में बिजी था। उस समय में रेड कार्पेट पर गिर गई। मैं बहुत डर गई थी। लेकिन फिर मैंने जो देखा, वो पिछले 23 सालों में मैंने अनुभव नहीं किया था। सभी मीडिया ने अपने कैमरे नीचे कर दिये और उन्होंने मुझे कहा, आप वक्त लेकर उठिए प्रियंका, हम तस्वीरें नहीं लेंगे।"
Recommended Video
प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया कि यही वजह है कि उनके गिरने की एक क्लिप या तस्वीरें आज तक सोशल मीडिया पर बाहर नहीं आई हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि जैसे ही वो गिरीं, निक जोनास तुरंत उनकी मदद के लिए पहुंचे थे।


Click it and Unblock the Notifications