विदेश लौटने से पहले Priyanka Chopra Jonas ने जमकर खाया हिंदुस्तानी खाना, तोड़े कबाब - समोसे - नान, Pics

Priyanka Chopra Jonas

प्रियंका चोपड़ा जोनस [Priyanka Chopra Jonas], तीन दिन की छोटी सी ट्रिप के बाद अब न्यूयॉर्क वापस लौट चुकी हैं। लेकिन भारत में तीन साल बाद लौटीं प्रियंका चोपड़ा ने इन तीन दिनों में केवल दो चीज़ें की हैं। काम और खाना। जहां, प्रियंका कई इवेंट्स में नज़र आईं वहीं दूसरी तरफ उन्होंने जमकर हिंदुस्तानी खाना खाया।

प्रियंका चोपड़ा ने भारत छोड़ने से पहले, खाने से भरी मेज़ के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की जहां प्रियंका चोपड़ा जमकर कबाब, समोसे और नान तोड़ती हुई नज़र आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा - दोस्तों और परिवार ने हर दिन मुझे इतना बढ़िया खाना खिलाया है।

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा खाने की काफी शौकीन हैं। उन्होंने न्यूयॉर्क में अपना एक रेस्त्रां भी खोल लिया है जिसका नाम रखा है सोना। वहीं प्रियंका चोपड़ा अक्सर ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी खाने के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए दिख जाती हैं। प्रियंका चोपड़ा तीन साल बाद भारत लौटी थीं लेकिन केवल काम के सिलसिले में। उन्हें एक कंपनी के लिए एक प्रोडक्ट लॉन्च करना था। हालांकि, इस दौरान, काफी अटकलें थीं कि प्रियंका चोपड़ा भारत में भी कई डायरेक्टर्स के साथ मुलाकात कर सकती हैं जिनमें संजय लीला भंसाली का नाम भी शामिल था।

लेकिन तीन दिनों में प्रियंका चोपड़ा केवल इवेंट्स में व्यस्त दिखाई दीं। उनके लौटने से पहले उनकी टीम ने उनके साथ तस्वीरें भी शेयर कीं और लिखा कि ये तीन दिन, बीते तीन साल की भरपाई कतई नहीं कर पाएंगे। वहीं प्रियंका ने भी ये तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि ये रीयूनियन यादगार रहा। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा ने 2018 में निक जोनस के साथ शादी की और इसके बाद से वो अमरीका में ही सेटल हो चुकी है। इस समय प्रियंका चोपड़ा, काम से ब्रेक ले रही हैं और अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ वक्त बिता रही हैं। प्रियंका और निक, इस साल फरवरी में सरोगेसी के ज़रिए एक बेटी के माता पिता बने हैं।

काम की बात करें तो प्रियंका जहां अंग्रेज़ी वेब सीरीज़ सिटाडेल की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं वहीं उन्होंने अपनी अगली फिल्म Love Again से भी अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए इसके मई में रिलीज़ होने के एलान किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X