हॉलीवुड की धमाकेदार एक्शन फ्रैंचाइजी 'मैट्रिक्स 4' में प्रियंका चोपड़ा फाइनल, जानें डीटेल्स
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इस वक्त भले ही बॉलीवुड फिल्मों से दूर हैं। लेकिन उनके फैंस के लिए एक बड़ी खबर आई है।प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड की फेमस साइंस फिक्शन सीरीज फिल्म 'मैट्रिक्स' में नजर आने वाली हैं। प्रियंका चोपड़ा ने कीयानू रीव्स के अपोजिट मैट्रिक्स 4 को साइन कर लिया है। इस फ़िल्म में कीयानू के अलावा नील पैट्रिक हैरिस, कैरी एन मॉस और याहया अब्दुल भी अहम भूमिका में नज़र आने वाले हैं। यह एक सुपरहिट फ्रैंचाइजी है।
हाल में इस फिल्म की शूटिंग बर्लिन में शुरू की गई है, जो कोरोना की वजह से रोक दी गई थी। फिल्म की घोषणा पिछले साल अगस्त में ही हो चुकी थी। लेकिन अब प्रियंका का नाम भी सामने आ रहा है।

इससे पहले फिल्म का शेड्यूल सैन फ्रैन्सिसको में चल रहा था जो लॉकडाउन से पहले ही पूरा कर लिया गया। इस फिल्म में एक्शन सीन करने के लिए कलाकारों को कई हफ्तों की ट्रेनिंग दी गई है। प्रियंका चोपड़ा को एक बार फिर एक्शन अवतार में देखना दिलचस्प होगा।


Click it and Unblock the Notifications