प्रियंका चोपड़ा की जेठानी नए प्रेमी के साथ मना रहीं छुट्टियां, फोटोज सामने आते ही हुई जोनस खानदान की बदनामी!

Sophie Turner New Partner: सोफी टर्नर ने सोशल मीडिया पर अपने कथित पार्टनर पेरेग्रीन पियर्सन की पहली झलक पेश की है। एक्ट्रेस हाल ही में पेरेग्रीन और अपने दोस्तों के साथ एक अज्ञात जगह पर स्कीइंग पर निकलीं। वह विंटर डेस्टिनेशन पर अपना ज्यादातर समय बिता रही हैं।
सोफी टर्नर अपने जीवन का सबसे अच्छा समय बिता रही हैं! जिस एक्ट्रेस को अपने तलाक से निपटने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था, वह आखिरकार राहत की सांस ले रही हैं। सोफी टर्नर हाल ही में अपने कथित बॉयफ्रेंड पेरेग्रीन पियर्सन के साथ शानदार समय बिता रही थीं।
सोफी टर्नर ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें पोस्ट कीं। तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जगरबॉम्ब कोई है?' फैंस कमेंट सेक्शन में उमड़ पड़े और उनके लिए खुशी व्यक्त की। एक यूजर ने लिखा, 'अपनी बेहतरीन जिंदगी जी रही हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, "क्वीन इन द नॉर्थ: विंटर क्वीन वर्जन"।
सोफी टर्नर और अमेरिकी गायक जो जोनास ने सितंबर 2023 में तलाक के लिए अर्जी दी। दोनों ने लगभग तीन साल की डेटिंग के बाद 2019 में शादी के बंधन में बंध गए थे और उनकी दो बेटियां भी हुईं। जिनमें से एक का नाम विला है और दूसरे का नाम अज्ञात है। लेकिन आपसी मतभेदों के कारण दोनों ने अलग होने का फैसला किया है। सोफी टर्नर अपनी दूसरी दुनिया में काफी खुश हैं।
आपको बता दें, सोफी टर्नर को 'गेम ऑफ थ्रोन्स' में संसा स्टार्क की भूमिका के लिए लोकप्रिय रूप से जाना जाता है। उन्हें 2019 में एमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेश भी मिला और उन्होंने एक्स-मेन फ्रैंचाइज़ी सहित कई एक्शन प्रोजेक्ट्स में भी एक्ट किया। दूसरी ओर, जो जोनस, जोनस ब्रदर्स का हिस्सा हैं जो एक रॉक बैंड है जिसमें निक जोनस और केविन जोनस भी शामिल हैं।
वहीं बात करें पेरेग्रीन पियर्सन की तो उनका असली नाम पेरेग्रीन जॉन डिकिंसन पियर्सन है, एक धनी, अमीर और शाही परिवार से आते हैं। वह कतार में पांचवें विस्काउंट काउड्रे हैं। वह वेस्ट ससेक्स में स्थित काउड्रे एस्टेट के उत्तराधिकारी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











