पैसों के लिए जीनत बनने को तैयार प्रियंका
कहते हैं ना बॉलीवुड में केवल एक ही मंतर चलता है और वो है कि बाप, बड़ा ना भैया.. सबसे बड़ा रूपैया.. जिसे छोटे से लेकर बड़े सितारे मानते हैं और पैसों के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं।
जिसका ताजा उदाहरण हैं प्रियंका चोपड़ा। हिंदी सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार प्रियंका चोपड़ा के पास पैसों की कोई कमी नहीं हैं बावजूद उसके वो पैसों के खातिर आयटम नंबर करने को तैयार हो गयीं है वो भी दोअर्थी गाने पर।
आज प्रिंयका को बॉलीवुड में आये दस साल से ज्यादा का वक्त हो गया है लेकिन आज भी प्रियंका अपने से जूनियर कलाकारों से बराबरी कर रही हैं तभी तो वो पैसों के खातिर आयटम क्वीन बनने को तैयार हैं। प्रियंका ने एकता कपूर निर्मित फिल्म 'शूटआउट ऐट वडाला' में एक हॉट आयटम नंबर करने के लिए 2.8 करोड़ रूपये लिये हैं जो कि एक बहुत बड़ी रकम हैं।फिल्म के निर्देशक संजय गुप्ता हैं., गाने के बोल हैं बदमाश बबली...' जो कि 'बैंकग्राउंड में बजेगा और प्रियंका इस पर डांस करेंगी ठीक उसी तरह जिस तरह से फिल्म कुर्बानी में जीनत अमान ने 'आप जैसा कोई मेरी जिंदगी...' और परवीन बॉबी ने फिल्म शान के 'जीते हैं शान से...' गाने में किया था। इस गाने को संगीत देंगे अनु मलिक और इसे गाएंगी सुनिधि चौहान।


Click it and Unblock the Notifications
