..................... Priyanka Chopra frames her Gathbandan Dupatta from wedding with Nick Jonas | प्रियंका चोपड़ा ने करवाया अपनी शादी के गठबंधन वाली चुन्नी को फ्रेम - Hindi Filmibeat

प्रियंका चोपड़ा ने चुन्नी से निक जोनस के साथ मंडप में गठबंधन किया, वो चुन्नी अब ट्रेंड हो रही है, ये है कारण

प्रियंका चोपड़ा एक ट्रेंड सेटर हैं। वो जो भी काम करती है लोग उसे फॉलो करने लग जाते हैं और अब प्रियंका चोपड़ा ने एक ऐसा ट्रेंड सेट किया है जो बेहद अलग और खूबसूरत है। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में कुछ तस्वीरें शेयर कीं जिसमें एक प्यारा सा फोटो फ्रेम नज़र आ रहा है। गौर से देखने पर समझ आया कि फ्रेम है किस चीज़ का।

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ मंडप में सात फेरे लेते हुए जिस चुन्नी के साथ गठबंधन किया था, उन्होंने वो चुन्नी फ्रेम करवा ली है। और अब लोग बस शादियों के बाद इस ट्रेंड के फॉलो होने का इंतज़ार कर रहे हैं।

priyanka-chopra-is-winning-hearts-for-framing-her-mandap-gathbandan-dupatta-from-wedding-with-nick-j

देखा जाए तो ये तस्वीर एक दम सही समय पर वायरल हो रही है क्योंकि भारत में अब शादियों का सीज़न शुरू होने जा रहा है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने उदयपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की। उनकी शादी सनातन धर्म के हिसाब से हुई। इसके बाद दोनों ने चर्च वेडिंग भी की। उनकी शादी की तस्वीरें फैन्स को बेहद पसंद है। यहां देखिए उनकी शादी की कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें और पढ़िए, प्रियंका और निक जोनस के एक खास इंटरव्यू के कुछ अंश।

ये इंटरव्यू प्रियंका और निक ने शादी से कुछ दिन पहले एक विदेशी मैगज़ीन को दिया था।

प्रियंका - निक की Fairytale लव स्टोरी

प्रियंका - निक की Fairytale लव स्टोरी

प्रियंका और निक पहली बार एक साथ मेट गाला 2017 के अवार्ड्स में दिखाई दिए थे और तब से ही दोनों के डेट करने की खबरें आ रही थीं लेकिन असल में प्रियंका 2016 से निक को डेट कर रही थीं। प्रियंका ने बताया कि निक ने अपने किसी दोस्त को मेसेज किया था कि प्रियंका क्वांटिको में ज़बरदस्त है। वो दोस्त मेरे साथ क्वांटिको में काम करता था।

ट्विटर पर भेजा था पहला मेसेज

ट्विटर पर भेजा था पहला मेसेज

इसके बाद निक ने प्रियंका को ट्विटर पर मेसेज किया - मेरे कुछ दोस्त कह रहे हैं कि हम दोनों को मिलना चाहिए। वो सितंबर 8, 2016 का दिन था। प्रियंका ने बताया कि मैंने वापस निक को मेसेज किया कि ये मेसेज मेरी पूरी टीम पढ़ सकती है। तुम मुझे मेसेज क्यों नहीं करते हो। इसके बाद दोनों के बीच मेसेज का सिलसिला चल पड़ा।

प्रियंका में क्या है पसंद

प्रियंका में क्या है पसंद

प्रियंका ने बताया कि पहली बार मुझे निक के लिए कुछ महसूस हुआ वो तब था जब हम एक डेट पर थे और उसने अचानक से मुझसे कहा कि मुझे बहुत पसंद है जिस तरह तुम दुनिया को देखती हो। मुझे तुम्हारे अंदर ये कुछ करने की चाह बहुत पसंद है। प्रियंका ने बताया, एक लड़की होने के नाते मुझसे मेरे किसी बॉयफ्रेंड ने ऐसा कभी नहीं कहा कि उसे मेरी ये महत्तवाकांक्षा पसंद है। ये मैं हमेशा लड़कों को कहती थी।

डेट के बाद ले गईं घर

डेट के बाद ले गईं घर

अपनी पहली डेट के बाद प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को अपने घर इनवाइट कर लिया। घर पर प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा पहले से ही मौजूद थीं। घर पहुंचकर प्रियंका और निक ने काफी देर तक बातें कीं। और फिर निक प्रियंका की पीठ थपथपा कर जाने लगे।

अब तक हैं खफा

अब तक हैं खफा

इस पर निक ने कहा - हमारे बीच कोई किस नहीं हुई। कुछ भी नहीं हुआ। जिस पर प्रियंका ने वापस कहा कि हां बस मेरी पीठ थपथपाई गई। निक ने तुरंत कहा - ये आज भी इस बात से खफा है।

पहली किस

पहली किस

निक जोनस ने सफाई देते हुए कहा - मैंने बस किस इसलिए नहीं किया क्योंकि तुम्हारी मां वहां थी। मेरे ख्याल से ये एक सम्मानजनक पहली मुलाकात थी। प्रियंका ने निक को ताना मारते हुए कहा - बहुत सम्मान वाली।

जन्मदिन के अगले दिन किया प्रपोज़

जन्मदिन के अगले दिन किया प्रपोज़

हमेशा से खबरें थीं कि निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को उनके जन्मदिन पर प्रपोज़ किया। इस बात पर मुहर लगाते हुए निक ने कहा कि हां मैंने जन्मदिन खत्म होने पर प्रपोज़ किया। निक ने बताया कि प्रियंका को केवल 45 सेकंड लगे थे हां बोलने में। लेकिन ये 45 सेकंड वो बिल्कुल शांत थी। फिर मैंने उससे कहा कि मैं तुम्हें ये अंगूठी पहनाने जा रहा हूं अगर तुम्हें कोई दिक्कत नहीं है तो। निक ने बताया कि मैं तीसरी डेट में ही तय कर चुका था कि मैं इसी से शादी करूंगा। मैंने अपनी मां को भी फोन करके बता दिया था।

मज़ेदार सी है डिमांड

मज़ेदार सी है डिमांड

प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया कि निक जोनस की डिमांड होती है कि सोकर उठते ही प्रियंका सबसे पहले उन्हें अपना चेहरा दिखाएंगी। प्रियंका का कहना है कि ये उनके लिए बड़ी झुंझलाहट भरी डिमांड होती है क्योंकि वो तुरंत सोकर उठी हैं और उनकी आंखें सूजी हुई होती है। वो चाहती हैं कि थोड़ा क्रीम और मस्कारा लगा लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X