''प्रिंयका बेवॉच का बेस्ट पार्ट है''
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु ने कहा कि प्रिंयका बेवॉच का बेस्ट पार्ट है।
जैसा कि आप जानते हैं कि जल्द ही प्रियंका चोपड़ा की पहली हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' आने वाली है। इस फिल्म के लिए प्रियंका के सभी फैन्स काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म में प्रियंका के रोल के बारे में प्रियंका की मां ने कहा है कि इस फिल्म में प्रियंका बेस्ट पार्ट हैं।

फिल्म के ट्रेलर में प्रियंका की हल्की सी झलक दिखने पर फैन्स काफी निराश हुए थे। इस पर प्रियंका की मां ने कहा कि इस फिल्म के मेकर्स की ये मार्केटिंग स्ट्रेटेजी है क्योंकि वो फिल्म के बेस्ट पार्ट को आखिरी के लिए रखना चाहते हैं।
प्रियंका की मां ने कहा कि प्रियंका को ट्रेलर में कम दिखाने का उद्देश्य ये है कि वो फिल्म का बेस्ट पार्ट इसमें नहीं दिखाना चाहते थे और प्रियंका इस फिल्म का बेस्ट पार्ट हैं। ये एक पब्लिसिटी प्लान है।
ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड में फैन्स को कुछ इस तरह सरप्राइज़ देंगे सलमान खान!
वहीं, प्रियंका की मां ने ये भी कहा कि प्रियंका के बारे में आई कोई भी नेगेटिव खबरों का उनपर कोई असर नहीं पड़ता। मधु ने कहा कि मैं नहीं कह रही कि वो कुछ गलत नहीं कर सकती। मैं बस यही कह रही हूं कि वो कुछ बुरा नहीं कर सकती।


Click it and Unblock the Notifications