रिमेक यूथ को पुरानी फिल्मों की तरफ ले जाती हैं: प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका आगे 1990 में आई अमिताभ की ही मशहूर फिल्म अग्निपथ के रीमेक में भी देखा जाएगा जिसमें विजय दीनानाथ चौहान के रूप में रितिक रोशन नजर आएंगे और उनका साथ प्रियंका देंगी। एक्ट्रेस का कहना है कि उन्होंने तब तक अग्निपथ नहीं देखी थी जब तक कि करण मल्होत्रा से फिल्म के बारे में पता नहीं चला।
प्रियंका ने आगे कहा कि पुरानी और क्लासिक फिल्मों का रीमेक बनाना उन फिल्मों को सम्मान देने जैसा ही है। इनके रीमेक से आज की जनरेशन को उन फिल्मों को देखने और समझने का मौका मिलता है। करण जोहर की 'अग्निपथ' में प्रियंका काली का किरदार निभा रहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications











