क्या सच, प्रियंका हो जाएंगी पराई?
खबर है कि प्रिंयका चोपड़ा की मासी यानी कि उनकी मां की बहन ने उनके लिए एक मिस्टर राइट तलाशा है और वो मिस्टर राइट प्रियंका की भी पसंद का है। सूत्रों के अनुसार ये मिस्टर राइट हैं छोटे परदे के महादेव सीरियल में भगवान शिव के अवतार में नज़र आने वाले मोहित रैना। कहा तो ये भी जा रहा है कि मोहित रैना प्रिंयका को भी बेहद पसंद हैं। लेकिन फिर भी इस बात को लेकर अभी तक कोई भी जानकारी नहीं दी गयी है। प्रियंका के साथ साथ प्रियंका के घर वाले भी इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। लेकिन लोगों ने तो बातें करनी शुरु ही कर दी हैं।
फिल्हाल मोहित और प्रियंका दोनों ने इस बात पर चुप्पी साधी हुई है। प्रियंका से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बड़ी ही अदा के साथ इस बात को बदल दिया। जब मोहित से इस बारे में बात करने की कोशिश की गयी तो उन्होंने बड़ी ही सादगी के साथ कहा कि पीसी की मासी को वो धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने प्रियंका के लिए मुझे दूल्हा चुना है। अब मोहित और प्रिंयका के बीच क्या खिचड़ी पक रही है ये तो वो ही जानें लेकिन हमें तो इस बात पर आश्चर्य है कि प्रियंका के लिए मोहित एक अच्छा ऑप्शन हैं लेकिन क्या बॉलीवुड में प्रियंका के लिए दूल्हों की कमी पड़ गयी है?


Click it and Unblock the Notifications
